HomeUttarakhandAlmoraअसमंजस में व्यापारी : अल्मोड़ा बाजार शाम 7, दोपहर 2 और शाम...

असमंजस में व्यापारी : अल्मोड़ा बाजार शाम 7, दोपहर 2 और शाम 4 बजे तक खोलने की अलग—अलग घोषणाएं, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रौतेला ने उठाया मुद्दा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा/सीएनई न्यूज। लॉकडाउन 5 में यदि सबसे ज्यादा कोई असमंजस में है तो वह सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का व्यापारी है। जो यह नही जानता कि वह जिला व्यापार मंडल की सुने, नगर व्यापार मंडल की माने या फिर शासन स्तर पर लिये गये फैसले के आगे सर झुकाये। यह मुद्दा पूरे जनपद में सर्वाधिक चर्चा का विषय बना हुआ हैं वहीं आज जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि बाजार खुलने के समय को लेकर व्यापारियों के साथ ही आम जनता में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बाजार खुलने का समय प्रात: 7 बजे से सायं 7 बजे तक निश्चित किया गया है, जिला व्यापार मंडल द्वारा बाजार खोलने के लिए दोपहर 2 बजे तक का समय करने की मांग की गयी है तथा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा सायं 4 बजे तक बाजार खोलने की बात की गयी है। जिससे बेहद असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बाजार खुलने के समय को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए ताकी व्यापारियों और जनता में असमंजस की स्थिति समाप्त हो।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments