HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर ब्रेकिंग : विधायक के घर के बाहर राशन की चाह में...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : विधायक के घर के बाहर राशन की चाह में महिलाओं की जुटी भीड़, लॉकडाउन के नियम ताक पर

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

रुद्रपुर/सितारगंज। रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। लॉक डाउन के दौरान गरीबों का पेट भरने के लिए उन्होंने उन्हें हर रविवार को राशन बांटने का ऐलान किया था। आज विधायक के निवास की कुछ तस्वीरें प्राप्त हुई हैं, इन तस्वीरों से भाजपा विधायक के घर के बाहर ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। महिलाएं राशन लेने के लिए आज सुबह से ही विधायक ठुकराल के निवास के बाहर जुटने लगी थी।

भीड़ बढ़ी तो विधायक निवास पर ड्यूटी बजा रहे पुलिसकर्मी भी नहीं दिखे। यह अलग आत है कि पुलिस अन्य स्थानों पर लॉक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन करा रही है, नियम को तोड़ने वाले लोगों पर धड़धड़ मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। हाल ही में सितारगंज में 14 लोगों पर लॉक डाउन तोड़ने के मुकदमे दर्ज हुए लेकिन रुद्रपुर की आदर्श कालोनी में विधायक निवास के बाहर लगी महिलाओं की भीड़ पर किसी की नजर नहीं पड़ी।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से
click now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments