HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking, Almora : पति ने पत्नी की लोहे के पाइप से...

Big Breaking, Almora : पति ने पत्नी की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर कर दी निर्मम हत्या, मकान के निचले तल में बरामद हुआ लहूलुहान शव, पति गिरफ्तार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

चौखुटिया में मामूली कहासुनी में एक 64 साल के वृद्ध ने अपनी 57 साल की वृद्धा पत्नी की लोहे के पाइक से पीट—पीटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौखुटिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छाना, पोस्ट बसभीड़ा में प्रयाग सिंह 64 साल पुत्र स्व. कमल सिंह अपनी पत्नी देवकी देवी उम्र 57 साल के साथ रहते थे। घर पर एकमात्र उनका पुत्र भी उनके साथ रहता है। बताया जा रहा है कि बीती रात अचानक किसी बात पर उनका पत्नी से विवाद हो गया। जिस पर प्रयाग सिंह को अचानक गुस्सा आ गया और उसने घर पर ही रखे एक लोहे के पाइप से तबातोड़ प्रहार कर अपनी पत्नी देवकी देवी की हत्या कर दी। ताजा समाचार के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

पुलिस को किसी ने टैलीफोन पर मामले की सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष अशोक काण्डपाल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मृतका देवकी देवी की लाश उसके मकान के बरामदे से लगे प्रथम तल में मिली। उसके सर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

जिस पर पुलिस ने तत्काल हत्यारोपी प्रयाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी पूर्व सैनिक बताया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। खास बात यह है कि इस मामले में मृतका के पुत्र योगेश सिंह की तहरीऱ पर थाना चौखुटिया में धारा 302 का मुकदमा दर्ज हुआ है। ताजा समाचार के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

इधर बताया जा रहा है कि मृतका कुछ समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में आ गई थी। जिस कारण उसका आये दिन पति के साथ झगड़ा होने लगा। गत रात्रि भी पति ने किसी बात पर पत्नी को डांटा तो जवाब में वह भी गाली—गलौज करने लगी। पति—पत्नी के बीच यह आपसी विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। फिर गुस्से में होश खो बैठे पति ने पास ही पड़ा एक लोहे का पाइप उठाया और पत्नी पर तबातोड़ प्रहार करने शुरू कर दिये, जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Corona Update : उत्तराखंड में तीन हजार से कम एक्टिव केस, आज मिले 163 नए मामले, 8 मरीजों की मौत

Breaking : परिवार सहित नैनीताल घूमने आये पूर्व आईएएस अधिकारी का आकस्मिक निधन, हार्ट अटैक की सम्भावना

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments