HomeUttarakhandAlmoraAlmora - सेवा ही संगठन पार्ट टू : ग्रामीणों ने पूर्व दर्जा...

Almora – सेवा ही संगठन पार्ट टू : ग्रामीणों ने पूर्व दर्जा मंत्री के समक्ष रखी राशनकार्ड नही बन पाने की दिक्कत, पिलख्वाल ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी से की वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल का सेवा ही संगठन पार्ट टू के तहत जनसंपर्क लगातार जारी है। आज उन्होंने ग्राम पंचायत पिलखा मे घर-घर संम्पर्क किया और लोगों के हाल-समाचार जाने।

भ्रमण के दौरान उन्होंने जनसंघ के जमाने से सक्रिय रहे भाजपा कार्यकर्ता उम्मेद सिंह बिष्ट से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी। इसी बीच पूर्व दर्जा मंत्री को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह पिलख्वाल ने गांव कि समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आनंद राम, हेमराम, पनीराम, सुरेश राम व जशौद राम के पास राशनकार्ड नही हैं। जिस पूर्व मंत्री ने दूरभाष पर खंड विकास अधिकारी हवालबाग से दूरभाष पर वार्ता की और जल्द से जल्द उपरोक्त व्यक्तियों के राशनकार्ड बनवाने को कहा।

Almora : पति ने पत्नी की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर कर दी निर्मम हत्या, मकान के निचले तल में बरामद हुआ लहूलुहान शव, पति गिरफ्तार

पूर्व दर्जा मंत्री ने गांव मे 45 वर्ष से अधिक आयु वालों के कोविड वैक्सीन के संबंध में भी जानकारी ली। जिस पर पाया अधिकाशतः लोगों ने वैक्सीन लगवा ली। भ्रमण के दौरान प्रधान प्रतिनिधि विरेंद्र पिलख्वाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत देवेन्द्र पिलख्वाल, आनंद सिंह बिष्ट, जोगा राम आर्य, आनंद सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें

नैनीताल : मंडलायुक्त ने अधिकारियों को जारी किये मानसून सीजन में मुख्यालय नही छोड़ने के सख्त आदेश

Corona Update : उत्तराखंड में तीन हजार से कम एक्टिव केस, आज मिले 163 नए मामले, 8 मरीजों की मौत

Breaking : परिवार सहित नैनीताल घूमने आये पूर्व आईएएस अधिकारी का आकस्मिक निधन, हार्ट अटैक की सम्भावना

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments