सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर यहां थाने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में योगासन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए थानाध्यक्ष ने योग को नियमित अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर योग में डिग्री प्राप्त होमगार्ड मनोज गिरी ने बतौर ट्रेनर पुलिस कार्मिकों को योग के विविध आसनों का अभ्यास कराया।