CNE Latest News : आखिरकार 05 घंटे बाद खुला एनएच पर नैनीपुल के पास ​बाधित हुआ मार्ग, यात्रियों ने ली राहत की सांस, शुरू हुआ अल्मोड़ा—हल्द्वानी आवागमन

0

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/सुयालबाड़ी


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राज मार्ग पूरे पांच घंटे बाद अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। यहां नैनीपुल में पहाड़ से विशाल बोल्डर गिरने से राज मार्ग बंद हो गया था।

Uttarakhand Breaking : सड़क किनारे खड़े वाहन में गिरा विशाल बोल्डर, कैंटर स्वामी की दर्दनाक मौत

मौके पर संबंधित निर्माण कंपनी रवीन्द्र पटेल व जितेंद्र पटेल तथा एनएच के वर्क एजेंट चंद्रशेखर कांडपाल पहुंचे और बड़ी मशीनों के द्वारा सड़क से मलबे की सफाई की गई। बारिश के मौसम को देखते हुए संबंधित विभाग के लोग अलर्ट मोड पर हैं।

ज्ञात रहे कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार सुबह यहां एनएच पर जगह—जगह पहाड़ों से मलबा आने लगा। नैनीपुल के पास एक विशालकाय बोल्डर सड़क पर गिर जाने से प्रशासन को रूट डायवर्ट करना पड़ा था।

Uttarakhand : शराबी पति ने बेरहमी से पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, बेरहमी से पीटा, घायल अवस्था में चौथे दिन घर पर ही तोड़ दिया दम

मौके पर पहले जेसीबी से भी बुलाई गई थी, लेकिन वह यह बोल्डर नही हट पायी। फिर विभागीय अधिकारियों ने बड़ी मशीन के जरिये यहां से बोल्डर हटवाया। यातायात के लिए मार्ग खुल जाने से यात्रियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

अन्य खबरें

रेलवे खास : काठगोदाम-हावड़ा और लालकुआं-हावड़ा का इस दिन से होगा संचालन

उत्तराखंड में गिरता कोरोना ग्राफ : आज 5 मौतें, 220 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल

गजब : यह तो सिर्फ 5 मिनट में मार देंगे कोरोना! महिला को पांच मिनट के अंतराल में लगा दी दो अलग-अलग वैक्सीन, हड़कंप

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें