सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर जनपद में आज कोरोना संक्रमण के दो नये मामले प्रकाश में आए और छह मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 68 है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने जनपद से कोरोना जांच के लिए 360 सैंपल भेजे गये हैं। एक्टिव 68 केसों में से 07 का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है और 61 घर में आईसोलेशन में हैं तथा अब तक जिले में 49 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।