HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : देरी से आया डीएम का आदेश, फिर व्यापारियों की...

बागेश्वर न्यूज : देरी से आया डीएम का आदेश, फिर व्यापारियों की बैठक, कुल मिला कर असमंजस में व्यापारी

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। बाजार के खुलने के समय को लेकर कल देरी से जारी हुए सरकारी आदेश के बाद आज बाजार में असमंजस की स्थिति रही। जिलाधिकारी के आदेश का प्रचार ठीक ढंग से न हो पाने के कारण कई दुकानदारों से आज चार बजे ही अपनी दुकानें बंद कर दीं। दूसरी ओर व्यापार मंडल की एक बैठक इस समय चल रही है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी ने बताया कि इस बैठक में तय किया जाएगा कि बाजार कोरोना काल में कितने बजे तक खोले जाने चाहिए।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के निर्णय से अलग दुकानें खोलने वालों के खिलाफ संगठन की ओर से सख्त कार्रावाई की जाएगी। दरअसल कल शाम को मुख्य सचिव उत्पल कुमार का आदेश मिलने के बाद जिलाधिकारी की ओर से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खुलने के आदेश को जारी किया गया। बहुत से व्यापारियों को इस बादेश के बारे में जानकारी ही नहीं थी। जिन्हें आदेश की जानकारी थी वे व्यापार मंडल की बैठक को लेकर आज अपनी दुकानें जल्दी बंद कर गए।

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से
click now

ऐसा नहीं है कि पूरा बाजार ही चार बजे बंद हो गया। कई दुकानें चार बजे के बाद भी खुली हैं। सरकारी आदेश आने के बाद अब अधिकांश दुकानदार व्यापार मंडल की बैठक के निर्णय क इंतजार कर रहे हैं। कुल मिलाकर बागेश्वर बाजार के खुलने और बंद होने के समय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

सीएनई मीडिया हाउस की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अब हर रोज घर बैठे जीतो में आज के सवाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें!

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments