HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नगर से दूर आबादी रहित क्षेत्रों में बनायें क्वारंटीन सेंटर,...

अल्मोड़ा : नगर से दूर आबादी रहित क्षेत्रों में बनायें क्वारंटीन सेंटर, रिहायशी इलाकों में सेंटर से भय का माहौल, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा। नगर के मध्य आबादी वाले क्षेत्रों में बनाये गये क्वारंटीन सेंटरों के चलते स्थानीय जनता में भय का माहौल बन रहा है। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रिहायशी इलाकों से सभी क्वारंटीन सेंटर हटाकर आबादी से दूर वाले इलाकों में स्थानान्तरित करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर के आबादी वाले क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा क्वारंटीन सेंटर बनाये जा रहे हैं। जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा लगातार आपत्ति दर्ज की जा रही है। विगत दिनों कई क्वारंटीन सेंटरों से कोरोना पॉजिटिव भी आये हैं। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों द्वारा भी नियमों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने आग्रह किया कि आबादी वाले स्थानों के क्वारंटीन सेंटरों को चिन्हित कर उन्हें निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज अथवा नगर से दूर आबादी वाले क्षेत्रों में स्थानान्तरित कर दिया जाये। जिससे लोगों में भय का माहौल खत्म होगा और कोरोना संक्रमण को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी जनप्रतिनिधि लगातार इस विषय को लेकर शिकायतें कर रहे हैं अतएव शीघ्र कार्रवाई की जाये। ज्ञापन में सभासद अमित साह मोनू के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुरूरानी व सभासद मनोज जोशी के भी हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments