HomeUttar Pradeshवाराणसी न्यूज़ : दिवंगत कार्यकर्ताओं के योगदान को भूल नहीं सकती पार्टी...

वाराणसी न्यूज़ : दिवंगत कार्यकर्ताओं के योगदान को भूल नहीं सकती पार्टी : स्वतंत्र देव सिंह

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अनमोल एवं भाजपा परिवार का अभिन्न अंग है। कोरोना काल में दिवंगत हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उक्त बातें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना काल मे दिवंगत हुए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओ एवं प्रबुद्ध जनों को श्रद्धांजलि अर्पित करने काशी प्रवास के दौरान मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान कही।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी पूरे देश में भयावह संकट बन कर आयी जिसके कारण पुरे देश में विकट स्थिति उत्पन्न हुई, जिसका दुखद परिणाम ये हुआ कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग को भी अपनी जान गवानी पडी। इस संकट की घडी में पार्टी ने निर्णय लिया कि समाज के ऐसे दिवंगत लोगो को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए मंत्री, सांसद, विधायक उनके घर जाएंगे और उनके परिजनो से अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। उन्होनें कहा कि इसी के तहत मै आज दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समाज के दिवंगत प्रबुद्ध जनो को भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत लोगो को अपने चरणों में स्थान दे व उनके परिजनो को दुख सहन करने की शक्ति दे।

यूपी ब्रेकिंग : सीएसआर फंड दुगना करने के लालच में हुई थी पीएनबी के प्रबंधक की हत्या, 6 गिरफ्तार

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कोरोना की दूसरी लहर में खुद संक्रमित होने बावजूद रिश्रम की पराकाष्ठा दिखाते हुए प्रदेश की 24 करोड जनता की सेवा की। प्रदेश के सभी जिलो में स्वयं जाकर लोगो से मिले, कोरोनाकाल में उनको हो रही दिक्कतो को जाना और उनको दूर किया। प्रत्येक जिले में पर्याप्त बेड, आक्सीजन, दवाइयाँ आदि उपलब्ध करवाई जिसका परिणाम है कि अल्प समय में कोरोना पर नियंत्रण पा लिया गया। विपक्षी दलों को घेरते हुए उन्होनें कहा कि कोरोना संकट के समय विपक्षी दल सिर्फ अफवाह फैलाकर लोगो को गुमराह करते रहे जिसके कारण समस्या और बढ गयी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शिता एवं कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के मजबूत प्रबंधन से अल्प समय में कोरोना पर नियंत्रण पाकर एक मिसाल कायम की। सबका साथ सबका विकास की मूल धारणा के साथ आगे बढने वाली भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का सबसे ज्यादा विकास हुआ है उन्होंने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार है।

अपने वाराणसी प्रवास के दौरान पूर्वान्ह सबसे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बाबा काशी विश्वनाथ दरबार एवं बाबा कालभैरव के दरबार मे मत्था टेका और पूरे विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना काल मे दिवंगत हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध जनों के आवास पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

वाराणसी न्यूज़ : आशापुर आरओबी बनकर तैयार, इंतजार अब आधिकारिक उद्घाटन का

इस क्रम में सर्वप्रथम वे पूर्वान्ह 10.30 बजे नमामि गंगे प्रकल्प के क्षेत्र संयोजक स्व.मार्कण्डेय वर्मा के सुडिया (बुलानाला) स्थित आवास पर शोक प्रकट करने पहुंचे इसके बाद वे पूर्वान्ह 11 बजे कमच्छा, गुरुबाग के पार्वतीपुरी कॉलोनी स्थित स्व.डॉ अश्वनी जैन के आवास पर, तत्पश्चात वे शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की धर्मपत्नी व पुत्री के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके बिरदोपुर स्थित आवास पर पहुंचे, इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विभाग कार्यवाह स्व.रत्नदीप अग्रवाल के महमूर गंज स्थित आवास पर,सरायनन्दन खोजवां के आशुतोष नगर कॉलोनी स्थित स्व.नन्दन वर्मा के आवास पर, बीएचयू के महामना पूरी कॉलोनी स्थित स्व.प्रो.रेवा प्रसाद द्विवेदी के आवास पर, नगवां (रविदास पार्क) स्थित काशी क्षेत्र के मंत्री स्व.मोहितोष नारायण सिंह के निवास स्थान पर,नगवां स्थित महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व.पूनम पांडेय के आवास पर, कर्मदेश्वर मंडल के उपाध्यक्ष स्व.रविन्द्र कुमार पटेल “रिंकू” के सुजाबाद स्थित आवास पर, सेक्टर संयोजक स्व.सतेंद्र चौबे के कॉटन मील, नाटी इमली स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रोहनिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बहोरनपुर (शुलटंकेश्वर मंडल) स्थित जिला कार्यसमिति के सदस्य स्व.शिवशंकर राजभर के आवास पर शोक प्रकट करने पहुंचे। वही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जब पद्मविभूषण पं छन्नूलाल मिश्र के घर उनकी दिवंगत पत्नी एवं बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे तब पं छन्नूलाल मिश्र भावुक होकर बोले कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी पर पुरा विश्वास है। इस दौरान उन्होनें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अपना आशीर्वाद भी दिया। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के वाराणसी दौरे पर भाजपा संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं को पहले ही निर्देश दे दिया गया था कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कोरोना काल मे दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने काशी प्रवास पर है, इसलिए कही भी कोई स्वागत नही करना है न ही नारेबाजी करनी है जिसका कार्यकर्ताओं ने अक्षरशः पालन किया।

कार्यकर्ताओ के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जाने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया, डॉ. सुदामा पटेल, राकेश शर्मा, केदार सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सुधीर मिश्रा, नंदजी पांडेय, डॉ. सुनील मिश्रा, नवीन कपूर, संतोष सोलापुरकर,आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, अशोक पटेल, जगदीश त्रिपाठी, आत्मा विश्वेश्वर, मधुकर चित्रांश, मधुप सिंह, जगन्नाथ ओझा, शत्रुध्न पटेल आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, तीन लड़कियों सहित 7 गिरफ्तार, मौज—मस्ती के लिए की जाती थी एडवांस बुकिंग

ब्रेकिंग : युवक ने पहले परिवार के तीन लोगों की हत्या, बाद में खुद भी दी जान

Crime News : ट्यूशून के बहाने घर बुला महिला ने किया लड़की का यौन शोषण, अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी, गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments