HomeUttarakhandAlmoraदेखिये वीडियो : अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में अचानक दरकने लगा पहाड़, हलक...

देखिये वीडियो : अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में अचानक दरकने लगा पहाड़, हलक में अटक गई जान, फिर क्या हुआ, पढ़िये ख़बर…..

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी

यहां अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में गरमपानी से कुछ आगे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र मेंढक पत्थर के पास पहाड़ी से दरकते पहाड़ से पत्थर गिरने का एक ​वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर रहे हैं और नीचे वाहनों की कतारें लगी हैं। उसके निचले हिस्सों में पर्यटकों की बहुत सी ‘हट’ बनी हैं

आपको बता दें कि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दो पांखी के समीप मेढ़क पत्थर हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां स्थित शिप्रा नदी के किनारे का सुरम्य प्राकृतिक आभामंडल पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। नैनीताल के पर्यटन व्यावसायी रोहित साह ने यहां पर्यटकों के रूकने के लिए ‘हट’ बनाये हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : शासन ने 2 आईएएस व 10 पीसीएस के किये तबादले व पदानाम परिवर्तन

प्राकृतिक रूप से यह स्थान बहुत खूबसूरत है। इसके बावजूद यहां आये दिन पहाड़ी दरकने का खतरा भी बना रहता है। खास तौर पर बरसात के दिनों में अतिवृष्टि के दौरान पहाड़ से कई बार विशाल चट्टान, पत्थर, मलबा आ जाता है। जिससे जहां सड़क संपर्क मार्ग ब्लॉक होता है, वहीं जान—माल का खतरा भी रहता है।

गत दिवस बारिश के दौरान यहां अचानक पहाड़ से तेज आवाज़ आने लगी। पहाड़ी दरकने के अंदेशे से वहां मौजूद लोग बहुत डर गये। एक ओर पहाड़ से पत्थर गिर रहे थे, तो दूसरी ओर नीचे वाहनों की कतारें थीं। तभी एक विशाल बोल्डर (चट्टान) नीचे गिरी। सब बेहद डर गये, लेकिन संयोग से कोई हादसा नही हुआ। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

बड़ी ख़बर : हरिद्वार महाकुंभ के दौरान कोविड परीक्षण में विसंगतियां, निजी प्रयोगशालाओं के खिलाफ जांच के आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट ऐसे होगा तैयार, जारी हुआ नया आदेश

फाइजर का दावा – कोविड-19 के सभी स्वरूपों पर कारगार है कंपनी की वैक्सीन

बड़ी ख़बर, उत्तराखंड : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मिला अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का सांप, शोध को मिली एक नई दिशा

Someshwar News: दो पेटी अवैध देशी मदिरा के साथ एक दबोचा, विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत

Almora News: दूर से दवा मंगाना मुश्किल हुआ, तो पुलिस बनी मददगार और दूर शहर से दवा घर तक पहुंच गई

रानीखेत न्यूज : पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस लाल, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments