HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : होम गार्ड ऑफिस और मानस पब्लिक स्कूल के आस—पास...

Almora News : होम गार्ड ऑफिस और मानस पब्लिक स्कूल के आस—पास चला कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति का सफाई अभियान, आम जन से सहयोग की अपील

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अभियान की मुहिम को लगातार जारी रखे है। शुक्रवार को समिति की ओर से होम गार्ड ऑफिस और मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के मध्य वाले रास्ते की व्यापक सफाई की गई।

आज प्रात: 6 बजे से सफाई अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की गई। समिति की संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल के नेतृत्व में मार्ग में बेतरतीब उगी झाड़ियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और नालियों आदि की सफाई भी की गई।

उपसचिव श्रीमती रंजना भंडारी ने बताया कि आगामी सप्ताह पूर्वी पोखर खाली और आस—पास के मुख्य मार्गों, नाली आदि की सफाई का कार्य किया जायेगा।

मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने सभी को मिलकर काम करने का संदेश दिया। साथ ही इस अभियान में समिति को सहयोग देने वालों का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि जन हित में किये जाने वाले कार्यों से सबसे बड़ा संतोष व खुशी मिलती है।

Almora Braking: पेट्रोल—डीजल के दामों में बेतहाशा ​वृद्धि के खिलाफ कांंग्रेसजनों ने निकाला गुबार, पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को जमकर कोसा, नगर अध्यक्ष बोले— अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार ने जनता की कमर तोड़ी

बड़ी ख़बर : हरिद्वार महाकुंभ के दौरान कोविड परीक्षण में विसंगतियां, निजी प्रयोगशालाओं के खिलाफ जांच के आदेश

उत्तराखंड ब्रेकिंग : शासन ने 2 आईएएस व 10 पीसीएस के किये तबादले व पदानाम परिवर्तन

ब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट ऐसे होगा तैयार, जारी हुआ नया आदेश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments