अल्मोड़ा। यहां ग्राम पूनाकोट, पेटशाल में एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार पंकज सिंह 28 वर्ष पुत्र गोविंद सिंह ने बीते दिवस अचानक जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में यहां जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार देने के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया था। चिकित्सकों के भरकस प्रयास के बावजूद उसे बचाया नही जा सका। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है। इधर इस घटना के बाद से युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है। उसके परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।