दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना जैसे लक्षण पाये जाने पर उन्हें गुरूग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पात्रा के अस्पताल में भर्ती होने पर बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। ज्ञात रहे कि संबित पात्रा की गिनती बीजेपी के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में होती है। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण पाए गए हैंं। बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया कि संबित पात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।