HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: जिले में अवैध शराब के खिलाफ साझा छापेमारी के निर्देश;...

ALMORA NEWS: जिले में अवैध शराब के खिलाफ साझा छापेमारी के निर्देश; डीएम बोले—कोताही नहीं होनी चाहिए; मासिक बैठक में राजस्व वादों व वसूली समेत विभिन्न मामलों की समीक्षा और दिए तत्संबंधी निर्देश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में अवैध शराब की तस्करी व बिक्री को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सख्त रुख अख्तियार किया। उन्होंने आबकारी विभाग से छापेमारी कर कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इसमें कोताही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने राजस्व वादों, सत्र न्यायालय एवं विभिन्न न्यायालयों में लम्बित वादों, राजस्व वसूली, पेंशन प्रकरण समेत राजस्व विभाग के विभिन्न अधिष्ठानों की समीक्षा करते हुए तत्संबंधी आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अल्मोड़ा कोरोना अपडेट : बृहस्पतिवार को 47 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक से सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े।समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सत्र न्यायालय व उप जिलाधिकारी न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाने के लिए अधिवक्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि वादों के निराकरण के लिए प्रभावी पैरवी की जाए। उन्होंने कहा कि समस्त राजस्व वाद निर्धारित समयावधि में निस्तारित किए जाएं। उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व क्षेत्र में हो रहे अपराधों को गम्भीरता से लें और अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही दो वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

Almora/Bageshwar: अल्मोड़ा में पुलिस परिवारों के बच्चों ने दिखाया हुनर का जादू, तो बागेश्वर में पुलिस परिवारों की महिलाओं ने नृत्य में बिखेरी प्रतिभा

आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने पुलिस, आबकारी एवं राजस्व तीनों विभागों द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। सम्भागीय परिवहन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गम्भीरता से कार्य करें तथा निरंतर वाहनों की चैकिंग सुनिश्चित करायी जाय। पूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्य सामाग्री के उठान की कार्यवाही ठीक समय से सुनिश्चित की जाय।

जिलाधिकारी ने तहसीलवार मुख्य देयकों एवं विविध देयकों की समीक्षा के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि जिन तहसीलों ने राजस्व वसूली कम की है, वहां वसूली में तेजी लायें तथा बड़े बकायेदारों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।उन्होंने तहसीलवार बनाये जाने वाले प्रमाण पत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी तहसीलों से जो भी प्रमाण पत्र निर्गत किये जा रहे हैं, उन प्रमाण पत्रों को समय से बनाकर आवेदनकर्ता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रमाण पत्रों को जारी करने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाय। जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों को निर्देश दिये कि जो भी आडिट आपत्तियाॅ और पेंशन प्रकरण निस्तारण किया जाना है उन्हें समय से कर लिया जाय।

Almora : अकेले मई माह 13.53 लाख रुपया जुर्माना भर गए कोविड नियम तोड़ने वाले दोषी, 10,236 लोग पड़े पुलिस के हत्थे, जागरूकता के हर तरफ दावे, फिर भी ये हालात

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम एवं सेवा का अधिकार के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं व कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों पर गंभीरता से कार्यवाही के निर्देश दिए।इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी और लापरवाही बरते जाने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मोनिका, गौरव पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मतवार सिंह रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा सहित सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

Almora : महज एक bridge नही तीन जनपदों की life line है क्वारब पुल, क्वारब पुल की बदहाल दशा पर पालिकाध्यक्ष व्यथित, कहा “हमने वर्ष 2013 में ही कर दिया था आगाह, अब तो कम्भकरणीय निद्रा से जागे विभाग”

ALMORA : जिले में अवैध शराब के खिलाफ साझा छापेमारी के निर्देश; डीएम बोले—कोताही नहीं होनी चाहिए; मासिक बैठक में राजस्व वादों व वसूली समेत विभिन्न मामलों की समीक्षा और दिए तत्संबंधी निर्देश

Almora : रेडक्रास सोसायटी की टीम ने दो अस्पतालों में मरीजों से मिल कुशलक्षेम पूछी, फेस मास्क, सेनेटाइजर व साबुन प्रदान किए

Big News : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने फूंका आंदोलन का बिगुल, हल्द्वानी—अल्मोड़ा में प्रदर्शन

Almora : ​पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के मददगार जुनून से कई जरूरतमंद परिवारों को मिली राहत, खाद्यान्न, सब्जियां, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण अनवरत जारी

Someshwar News: मंडल अध्यक्ष नरेंद्र के नेतृत्व में गांव—गांव पहुंच रही भाजयुमो की टोली, मास्क, सैनिटाइजर व फल वितरण का अभियान जारी

Almora : एनएचएम कर्मियों की उपेक्षा से अल्मोड़ा जिला कांग्रेस झल्लाई; कर्मियों का हड़ताल पर जाना सरकार की हठधर्मिता व नाकामी का परिणाम—प्रवक्ता

Almora : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

CNE Special: सब्जियों की शान ‘आलू’ उत्पादन में बोरारौघाटी है नामी, आलू खुदाई शुरू, अच्छी फसल से किसानों के चेहरे खिले, चहुंओर प्रसिद्ध है बोरारौघाटी का ‘potato’

Big Breaking News : TET certificate का validity period हुआ अब Lifetime, शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जायेंगे candidate

Uttarakhand Breaking News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

फिर से बवाल, बाबा रे बाबा ! पढ़िये, हरिद्वार के covid hospitals पर क्यों भड़का IMA, सीएम व मुख्य सचिव से करेंगे यह शिकायत….

घर में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा, मुख्य संचालिका, 03 कॉल गर्ल्स सहित 08 गिरफ्तार, पुलिस टीम की शानदार प्लानिंग आई काम, पढ़िये पूरी ख़बर….

Uttarakhand Breaking : दून मेडिकल कालेज में ICMR COVID-19 Portal के covid data में हेरफेर, Fake corona report की गई तैयार

उत्तराखंड : सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल

बड़ी ख़बर : 08 जून के बाद मिल सकती है कोविड कर्फ्यू में ढील, चरणबद्ध खोली जायेगी बाजार, पर यह होगी शर्त…पढ़िये पूरी ख़बर

हल्द्वानी : युवती को अकेली पा मकान मालिक ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments