अल्मोड़ा में बीते 24 घंटों में आज बृहस्पतिवार को कुल 47 नए कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं। यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार 408 पहुंच चुका है। जबकि डिस्चार्ज व माइग्रेट होने वालों की संख्या 10 हजार 755 है। एक्टिव केस वर्तमान में 520 है। अब तक 133 की जान कोरोना की वजह से गई है। जानकारी के अनुसार आज ब्लाॅक द्वाराहाट से 8, सल्ट 7, स्याल्दे 10, ताड़ीखेत 12, लमगड़ा 1, धौलादेवी 1 नया केस मिला है। इसके अलावा 8 पाॅजिटिव केस अल्मोड़ा से हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।