HomeCrimeरोचक ख़बर : यहां शादी वाले घर में नकली दुल्हन की एंट्री...

रोचक ख़बर : यहां शादी वाले घर में नकली दुल्हन की एंट्री से मचा बवाल, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से एक बड़ी हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आ रही हैं। जहां एक शादी वाले घर में नकली दुल्हन की एंट्री के चलते हंगामा हो गया। लोग एक साथ दो दुल्हनों को देखकर हैरान रह गये, लेकिन जल्द ही सारा भेद खुल गया।

यह ख़बर किसी फिल्मी कहानी से कम नही है। हुआ यूं कि भदोई के गोपीगंज कस्बे में गत दिवस मंगलवार को लड़की की शादी थी। अतएव घर में खूब चहल—पहल थी। बारात आने के बाद पूरे रीति—रिवाज के साथ लाल जोड़ों में दुल्हन विदा हो गई।

इसी बीच घर व पास—पड़ोस की महिलाएं कमरे में एक जगह बैठकर गप—शप लगाने लगीं। इतने में एक महिला दुल्हन की वेशभूषा में घूंघट डाले हुए उनके बीच में आकर बैठ गयी। बातचीत में मशगूल महिलाओं ने पहले तो उस पर ध्यान नही दिया।

Big Breaking, Uttarakhand : शासन ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के किये तबादले

इसी बीच एक महिला का ध्यान इस बहरूपिये पर गया और उसने हैरानी जताते हुए कहा कि दुल्हन को तो हमने विदा कर दिया है और यह दूसरी दुल्हन कौन आकर बैठी है ?

दुल्हन बना लड़का महिलाओं की आवाज में बात कर सबको बरगलाने का प्रयास करता रहा, लेकिन शक होने पर उसका जबरदस्ती घूंघट हटाया गया। इतने में उसके सर के नकली बार भी जमीन पर गिर गये। यह देख वहां मौजूद महिलाएं व अन्य लोग चौंक गये और इस ​बहरूपिये को पीटना शुरू कर दिया।

इस बीच लोग पुलिस को बुलाने की तैयारी कर ही रहे थे कि पूरी फिल्मी ​स्टाइल में उस युवक के दो दोस्त बाइक से आये और अपने साथी को भगा ले गये।

रोचक ख़बर : यहां शादी वाले घर में नकली दुल्हन की एंट्री से मचा बवाल, पढ़िये पूरी ख़बर….

इधर चर्चा है कि उक्त युवक महिला की वेशभूषा में शादी वाले घर में आई अपनी किसी प्रेमिका से मिलने आया था। उसे जब अंजान घर में घुसने का कोई तरीका नही मिला तो उसके दिमाग में यह अनोखा आइडिया आ गया। संयोग से युवक लोगों की आंखों में धूल नही झोंक पाया, क्योंकि यह सब कुछ फिल्मों में ही होता है, असल जिंदगी में नकली औरत बनकर लोगों को भीड़ में ठगने का विचार इस युवक की बचकानी हरकत ही कही जायेगी।

पकड़े जाने के बाद भी महिलाओं की आवाज में बोलता रहा

सबसे आश्चर्य की बात तो यह रही कि पकड़े जाने के बाद भी यह युवक महिलाओं की आवाज में ही बात करता रहा। अगर यह युवक चुप रहता तो शायद बच भी जाता, लेकिन जब भी महिलाओं के बीच हंसी ठिठोली होती तो यह महिलाओं की आवाज में बीच में बोलना शरू कर दे रहा था। इसकी बनावटी आवाज पर महिलाओं को जब शक हुआ तो बहरूपिये से घूंघट हटाने को कहा गया, लेकिन वह आना कानी करने लगा। जिसके बाद ही इसका जबरन घूंघट हटाया गया और यह सब बवाल मचा

सीबीएसई व आईसीएसई के बाद उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा भी निरस्त, बोले शिक्षा मंत्री ”विद्यार्थियों की सुरक्षा—स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नही…”

उत्तराखंड ब्रेकिंग : व्यापारी हित में बाजार खुलने की दी जा सकती है अनुमति, सरकार कर रही विचार मंथन

उत्तराखंड : कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस आरक्षी निलंबित, समय से प्रसारित नही की लड़की के अपहरण जैसे गम्भीर मामले की सूचना

जिला कारागार के वरिष्ठ सहायक ​की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

एलोपैथिक डॉक्टरों के बाद अब ज्योतिष शास्त्र पर बरसे स्वामी रामदेव, कहा ”बहकाते रहते हैं, इनकी भी है एक लाख करोड़ की इंडस्ट्री”

हल्द्वानी : 500 बेड वाले कोविड अस्पताल का सीएम ने किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments