HomeUttarakhandBageshwarBreaking News: जिलाधिकारी विनीत के प्रयास से स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी, अब...

Breaking News: जिलाधिकारी विनीत के प्रयास से स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी, अब जिला अस्पताल बागेश्वर में दोगुने हो जाएंगे आईसीयू बेड, 75.33 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत, कवायद तेज

ADVERTISEMENTS

दीपक पाठक, बागेश्वर
जिलाधिकारी विनीत कुमार के निरंतर प्रयास यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी ला रहे हैं। ऐसे ही प्रयासों के चलते अब जिला चिकित्सालय बागेश्वर में जल्द ही आईसीयू बेडों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। जिलाधिकारी ने छह अतिरिक्त आईसीयू बेडों की स्थापना के लिए खनिज न्यास निधि से 75.33 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसी के साथ बेडों को तैयार करने की कवायद तेज हो गई है।

सीबीएसई व आईसीएसई के बाद उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा भी निरस्त, बोले शिक्षा मंत्री ”विद्यार्थियों की सुरक्षा—स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नही…”

जनपद में चिकित्सा सुविधाओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत जिलाधिकारी विनीत कुमार ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए जिला खनिज फाउंडेशन से जिला चिकित्सालय, बागेश्वर में 06 आईसीयू बेड तैयार करने के लिए 75.33 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। मालूम हो कि जिला चिकित्सालय में 06 आईसीयू बेड पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। वर्तमान की जरूरत को भांपते हुए कोरोना संक्रमित या अन्य गभीर बीमार व्यक्तियों की जिंदगी बचाने के लिए छह अतिरिक्त आईसीयू बेड लगाने की ठानी है, ताकि आईसीयू बेडों की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। छह बैड स्थापित होने पर यहां आईसीयू बेडों की संख्या दोगनुी हो जाएगी।

Bageshwar : डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को सौंपा ज्ञापन, नियुक्ति मांगी

जिलाधिकारी ने पिछले दिनों स्वास्थ सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को जिला चिकित्सालय में 06 अतिरिक्त आईसीयू बेड स्थापित करने को स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये थे। इसी आदेश के अनुपालन में चिकित्सालय के द्वितीय तल के 08 बेड के जनरल वार्ड को आईसीयू बेड के लिए चिह्नित किया गया है। अब 08 बेड के जनरल वार्ड को इसी तल में जिरियाट्रिक वार्ड के समीप खाली स्थान पर नवनिर्मित कर पुर्नस्थापित किया जायेगा। जिला चिकित्सालय के द्वितीय तल में 06 आईसीयू बेड स्था​पना को कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने 75.33 लाख रुपये का आगणन प्रस्तुत किया है। अब इससे अस्पताल की सुविधाएं और अपडेट हो जाएंगी।

Bageshwar : 13 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Bageshwar : सड़क निर्माण लटकने से ग्रामीणों में आक्रोश, डीएम को सौंप दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Bageshwar Braking: जिला अस्पताल में दो नये चिकित्सकों ने किया ज्वाइन

उत्तराखंड ब्रेकिंग : व्यापारी हित में बाजार खुलने की दी जा सकती है अनुमति, सरकार कर रही विचार मंथन

उत्तराखंड : कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस आरक्षी निलंबित, समय से प्रसारित नही की लड़की के अपहरण जैसे गम्भीर मामले की सूचना

जिला कारागार के वरिष्ठ सहायक ​की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

एलोपैथिक डॉक्टरों के बाद अब ज्योतिष शास्त्र पर बरसे स्वामी रामदेव, कहा ”बहकाते रहते हैं, इनकी भी है एक लाख करोड़ की इंडस्ट्री”

हल्द्वानी : 500 बेड वाले कोविड अस्पताल का सीएम ने किया शुभारंभ

रोचक ख़बर : यहां शादी वाले घर में नकली दुल्हन की एंट्री से मचा बवाल, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments