HomeCNE Specialशानदार पहल : यहां बिना वैक्सीनेशन के नही मिलेगी शराब, अब वाइन...

शानदार पहल : यहां बिना वैक्सीनेशन के नही मिलेगी शराब, अब वाइन शॉप की बजाए टीकाकरण की लाइन में खड़े दिख रहे पियक्कड़

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

कोरोना काल में शराब की तमाम दुकानों के आगे आपने ‘मास्क नही तो, बोतल भी नही’ का बोर्ड लगा जरूर देखा होगा, लेकिन अब यहां प्रशासन ने एक नया नियम लागू कर दिया है। जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां यह आदेश जारी हुआ कि दारू सिर्फ वैक्सीनेशन की पर्ची दिखाने पर ही मिलेगी। यानी ​जो लोग वैक्सीनेशन नही करवा रहे वह शराब नही खरीद सकेंगे।

दरअसल, यह आदेश उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जारी हुआ है। सैफई के एसडीएम साहब ने तमाम शराब व बीयर विक्रेताओं को इस आदेश का अनुपालन करवाने के निर्देश दिये हैं। जिसका सा​र्थक असर यह देखा गया है कि जिले के सारे मदिरा प्रेमी अब ठेके या वाइन शॉप जाने से पहले टीकाकरण की लाइन पर खड़े दिख रहे हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एक सप्ताह और बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू, लेकिन मिलेगी यह छूट, सोमवार को होगा अंतिम फैसला

प्रशासन द्वारा यह मुहिम कोरोना वैक्सीनेशन के को लेकर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस मुहिम की हर कोई प्रशंसा भी कर रहा है। एसडीएम ने यह भी कहा है कि इस बात की भी समय—समय पर जांच की जायेगी कि कहीं बगैर वैक्सीनेशन का प्रमाण दिखाये किसी को शराब तो नही बेची जा रही है।

आपको याद दिला दें कि यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। एसडीएम हेमसिंह व सीओ राकेश ​वरिष्ठ ने आबकारी टीम के साथ दुकानों का निरीक्षण करना भी शुरू कर दिया है।

कनाडा के इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल से मिली दफन की गई 215 बच्चों की लाशें, खुदाई का काम जारी

प्रशासन के आदेश पर शराब की दुकानों के आस—पास आदेश के संबंध में पोस्टर भी लगाये गये हैं। अलबत्ता उप्र. के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में फिलहाल शराब की दुकानें नही खुल पायी हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दुकानें खुलने पर उत्तराखंड व कई अन्य राज्यों के सीएम व विभिन्न जनपदों के डीएम ऐसा ही कोई फैसला ले सकते हैं।

उत्तराखंड में सुधर रहे कोरोना के हालात, नए मामलों कमी दर्ज, आज 1927 मरीज हुए ठीक

Breaking, Uttarakhand : मंदिर परिसर में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका

शानदार पहल : यहां बिना वैक्सीनेशन के नही मिलेगी शराब, अब वाइन शॉप की बजाए टीकाकरण की लाइन में खड़े दिख रहे पियक्कड़

Uttarakhand : प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, ​कहा हार्ट अटैक से हो गई मौत, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

CNE National : यहां तीन बच्चों की मां ने एक सिपाही पर लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, फिर नहर में कूद दे दी जान

शर्मनाक : पुल से नदी में फेंक दिया कोरोना संक्रमित का शव, एक ने पहनी थी पीपीई किट

Special News : मरीज में ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस एक साथ, लेकिन मौत हुई हार्ट अटैक से, देश में पहली बार देखा गया ऐसा अनोखा केस

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈


ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments