HomeBreaking Newsशर्मनाक : बेटी पैदा होने पर पति ने बेरहमी से पीटा, देवर...

शर्मनाक : बेटी पैदा होने पर पति ने बेरहमी से पीटा, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई मदद की गुहार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

सुनकर बड़ी हैरानी होती है कि देश में आज भी ऐसे लोग हैं, जो आज के दौर में भी बेटी पैदा होने का न केवल शोक मनाना शुरू कर देते हैं, बल्कि इसका जिम्मेदार औरत को ठहराते हुए उस पर बेइंतहा जुल्म ढाना शुरू कर ​देते हैं। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ से आई है। यहां जब पत्नी ने बेटी को जन्म दिया तो बेरहम पति ने उसके साथ न केवल तमाम जुल्म किये, बल्कि देवर ने भी उसके सा​थ बलात्कार किया। महिला जब पुलिस में रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो उसे थाने से टरका दिया गया। अब उसने एसएपी से मदद की गुहार लगाई है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उत्तराखंड : 28 दिन की नन्ही बच्ची मिली कोरोना पॉजिटिव, मां पूर्व से ही संक्रमित

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला लालकुर्ती थाना क्षेत्र का है। एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मानसिक व शारीरिक शोषण के अत्यंत गम्भीर आरोप लगाया हैं। महिला का कहना है कि बेटी पैदा होने के बाद उसका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। अकसर उसके साथ बेरहमी से मार-पीट होती है और बंधक बनाकर भूखा—प्यास छोड़ दिया जाता है।

बारात में नाचते दिखे ड्यूटी से गायब हुए तीन सिपाही, डीसीपी साहब ने सुनाई यह सजा…

पीड़िता ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में उसका अपना पति भी उसका साथ नही दे रहा है। आरोप लगाया कि पति उसे बंधक बनाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। इस दौरान उसके साथ वह बेरहमी से मारपीट भी करता है। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व जब वह घर पर अकेली थी तो उसके सगे देवर ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया।

Uttarakhand : अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत में कल भारी बारिश का अलर्ट, दो दिन आगे भी हो सकती है हल्की व मध्यम वर्षा

जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से करी तो उसने उसका साथ देने की बजाए उसे दो ​दिन तक बंधक बनाकर पीटा। साथ ही जुबान खोलने पर उसे बदनाम कर देने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि जब वह लालकुर्ती पुलिस के पास गई तो रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उसे थाने से टरका दिया गया।

Uttarakhand : कैबिनेट की बैठक संपन्न, सीएम तीरथ सिंह रावत ने लिए यह महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िये पूरी ख़बर…..


हर ओर से निराशा हाथ लगने के बाद महिला ने एसएसपी को भी लिखित शिकायत दी है।​ जिसमें न्याय देने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही कहा है कि अगर उसकी यहां भी सुनवाई नही हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। इधर एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने बताया कि उन्होंने संबंधित थाने को जांच व उचित कार्रवाई के आदेश जारी कर दिये हैं।

Uttarakhand : प्रदेश में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में मिले 1942 नए संक्रमित, 52 की मौत

Breaking: पोथिंग के पास मैक्स खाई में गिरी, पिता की मौत और नाबालिग पुत्र घायल

तो क्या दिल्ली ने जीत ली कोरोना से जंग ! 3 दिन बाद शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया, जल्द ही पटरी पर लौटेगी जिंदगी, केजरीवाल ने किया ऐलान

दुनिया की संबसे ऊंची चोटी Mount everest फतेह को भारतीय जवानों का 30 सदस्यी दल रवाना, ​किसी बुरे सपने की वजह से बीच से वापस लौटे 25 बार चोटी फतह करने वाले शेरपा

शर्मनाक : बेटी पैदा होने पर पति ने बेरहमी से पीटा, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई मदद की गुहार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments