HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : पत्रकार दिनेश मानसेरा की​ नियुक्ति रद्द किया जाना पंजाबी...

Almora News : पत्रकार दिनेश मानसेरा की​ नियुक्ति रद्द किया जाना पंजाबी समाज का अपमान, पंजाबी महासभा की बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक में पंजाबी महासभा की कोर कमेटी सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकर दिनेश मानसेरा की सीएम मीडिया सलाहकार के रूप में की गई नियुक्ति को रद्द किये जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए इसे पंजाबी समाज का अपमान करार दिया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

अल्मोड़ा में 93 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 909 एक्टिव केस

बैठक में जिलाध्यक्ष कपिल मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार पंजाबी समाज की लगातार उपेक्षा करती है। इस बार पंजाबी महासभा के व्यक्ति को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के बाद कुछ लोगों के कहने पर मुख्यमंत्री ने नियुक्ति को रद्द करके एक बार फिर साबित कर दिया कि भाजपा सरकार पंजाबी समाज की विरोधी है।
मल्होत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने मीडिया सलाहकार के रूप में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की कोर कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा की नियुक्ति 17 मई को की थी और बिना पदभार ग्रहण करते ही 19 मई को नियुक्ति रद्द कर दी गयी।

ALMORA : संकटग्रस्त परिवारों के समक्ष ‘संकटमोचक’ की भूमिका में उतरे बिट्टू कर्नाटक, पूर्व दर्जा मंत्री ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया खाद्य—रसद समेत मास्क व सैनिटाइजर, संकट में घर टिफन पहुंचाने का भी वादा

यह न सिर्फ दिनेश मानसेरा का अपमान है बल्कि पंजाबी समाज का भी अपमान है। भाजपा सरकार में पंजाबी समाज लम्बे समय से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। पंजाबी समाज के पांच विधायक होने के बावजूद भाजपा सरकार में उन्हें कोई सम्मानजनक पद नहीं दिया गया है। अब सरकार में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को सम्मान से नवाजा जा रहा था तो उसे भी वापस कर दिया गया।

Almora :  दो अलग—अलग मामलों में पुलिस ने पकड़ी 56 हजार रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

मल्होत्रा ने कहा कि ये मुख्यमंत्री की असफलता के साथ—साथ पंजाबी समाज के सिरमौर दिनेश मानसेरा का ही अपमान नहीं है बल्कि इससे पूरे पंजाबी समाज का अपमान हुआ है, क्योंकि भाजपा सरकार ने पांच विधायक पंजाबी समाज से होते हुए भी उनमें किसी को न तो मंत्रीमंडल में शामिल किया न ही प्रतिष्ठित पंजाबी नेताओं या कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन या सरकार में उचित स्थान ही दिया है।

Almora : तूल पकड़ा खराब ऑक्सिमिटर खरीद का मामला, अब पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने सरकारी अमले पर साधा निशाना, तीखी प्रतिक्रिया

मल्होत्रा ने कहा कि अब पंजाबी समाज को स्वयं ही निर्णय लेना पड़ेगा कि जिस पार्टी को अपने खून पसीने से सींचकर सत्ता के शिखर तक पहुंचाया है उसी ने पूरे पंजाबी समाज को अनदेखा कर चापलूसों को अपने सिर माथे बिठाया है। मल्होत्रा ने कहा कि भविष्य में 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाबी समाज भी अपने हितों को ध्यान में रखकर उसी राजनैतिक दल को समर्थन देगा जो उसके हितों की रक्षा का वायदा करेगा।
बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बंसी लाल कक्कड़, ओम वोहरा, बलबीर राज धवन, तरुण धवन सहित अनेक लोगों का समर्थन रहा।

कोरोना से जंग : एसडीएम के निर्देश पर गांव—गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 616 सैंपलिंग, गंगरकोट में 03 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव – CNE

Someshwar : भाजयुमो की मंडल कार्यकारिणी का विस्तार, पवन व योगेश उपाध्यक्ष तथा बोरा बने महामंत्री

Almora : पत्रकार दिनेश मानसेरा की​ नियुक्ति रद्द किया जाना पंजाबी समाज का अपमान, पंजाबी महासभा की बैठक

Corona update : आज 6306 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 2146 नए संक्रमित

उत्तराखंड : पुलिस टीम पर टूट पड़ी उपद्रवियों की भीड़, अतिक्रमण हटाने आये पुलिस बल व तहसील प्रशासन पर भारी पथराव, कई पुलिस कर्मी घायल, भारी फोर्स तैनात

Uttarakhand : पुलिस के हत्थे चढ़ा Ib का फर्जी JCO, विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

कोरोना से जंग : नाक में डाले जायेंगे सिर्फ 04 बूंद जिंदगी के, नेजल वैक्सीन और स्प्रे पर काम शुरू, पढ़िये पूरी ख़बर…

Uttarakhand : पूर्व प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतार महीनों बाद ड्यूटी ज्वाइन करने आ पहुंचा सिरफिरा, पीछा करते आ पहुंची पुलिस, फिर खुला यह राज….

बीबी-बच्चों के सामने विधायक के फोन पर अश्लीलता का नंगा नाच, महिला की हरकत से हुए शर्मसार! पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments