HomeUttarakhandAlmoraताड़ीखेत : ग्राम सभा मकड़ौ, पीपलटाना बने माइक्रो कंटेनमेंट जोन, 75 से...

ताड़ीखेत : ग्राम सभा मकड़ौ, पीपलटाना बने माइक्रो कंटेनमेंट जोन, 75 से अधिक परिवार होम आइसोलेटेड

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार कोरोना संक्रमण फैल रहा है। यहां रानीखेत तहसील के ताड़ीखेत ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मकड़ौ व पीपलटाना में कोरोना विस्फोट हुआ है। इन दो गांवों में कुल 27 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जिसके बाद दोनों गांवों को माइक्रो कंटैनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार मकड़ौ में 22 व पीपलटाना में 5 ग्रामीणों सहित कुल 27 कोरोना के केस मिले हैं। जिसके बाद प्रशासन ने ग्राम सभा को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील करते हुए 75 से अधिक परिवारों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
ज्ञात रहे कि रानीखेत तहसील के ग्राम सभा मकड़ौ, पीपलटाना में पहले दो लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गत 13 मई को स्वास्थ विभाग की टीम ने शिविर लगाकर ग्राम सभा मकड़ौ, पीपलटाना के लगभग 143 लोगों के सैंपल लिये थे। जिसकी रिपोर्ट गत दिवस मंगलवार को आई है।

माइक्रो कंटेंटमेंट जोन घोषित करने के बाद ग्राम सभा को चारों ओर से सील कर दिया गया। इस दौरान पटवारी संतोष किरौला, ग्राम विकास अधिकारी रंजीत सिंह बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट और होमगार्ड हरीश मनराल मौजूद रहे।

Big Breaking : अल्मोड़ा के ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज की ऋषिकेश में मौत

ताड़ीखेत : ग्राम सभा मकड़ौ, पीपलटाना बने माइक्रो कंटेनमेंट जोन, 75 से अधिक परिवार होम आइसोलेटेड

BAGESHWER NEWS: कोरोनाकाल में जनता के लिए देवदूत बनी पुलिस, तरह—तरह से पुलिस कर रही मदद

BAGESHWER NEWS: खंतोली व खातीगांव के अस्पताल चिकित्सक विहीन, परेशान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, उपकेंद्रों की उपेक्षा से खफा पूर्व विधायक फर्स्वाण

BAGESHWER NEWS: अटेचमेंट निरस्त कर बागेश्वर के कार्मिकों को शीघ्र वापस भेंजे—चुफाल, प्रभारी मंत्री ने कोरोना संक्रमण की​ स्थिति की समीक्षा की

Almora Breaking : किराये के आवास में रहने वाली कालेज छात्रा की मौत

ALMORA NEWS: कोविड कर्फ्यू के नियम ना टूटें, पूरी नजर रखे हुए हैं पुलिस उपाधीक्षक, 78 व्यक्तियों का किया चालान

ALMORA BREAKING: कोविड अस्पताल से चुपचाप भागा एक मरीज, पुलिस की छानबीन में अपने घर मिला यह मरीज, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज की एफआईआर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments