HomeBreaking Newsदु:खद : कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये राज्यमंत्री विजय कश्यप

दु:खद : कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये राज्यमंत्री विजय कश्यप

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल सीट से विधायक व राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया है। सबसे दु:खद पहलू यह है उत्तर प्रदेश राज्य में इससे पहले भाजपा के चार विधायकों व दो मंत्रियों की जान संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व एवं बाढ़ नियत्रंण राज्यमंत्री विजय कश्यप का गत दिवस मंगलवार को 56 साल की आयु में निधन हो गया। 27 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

पहले वह होम आइसोलेशन में कुछ दिनों तक रहे। फिर अचानक उनका आक्सीजन लेवल कम होने लगा। जिसके बाद कश्यप को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां मंगलवार की शाम वह कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये।

Singapore को रास नही आया केजरीवाल का बयान, कहा कोरोना का कोई ‘Singapore Variant’ नही यह India का ही है

ज्ञातव्य हो कि विजय कश्यप कोरोना से जान गंवाने वाले राज्य के तीसरे मंत्री हैं। इससे पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरुण और चेतन चौहान की मौत कोरोना की वजह से हुई है। यही नही, भाजपा के चार विधायकों की भी जान कोरोना पहले ही ले चुका है। इनमें लखनऊ विधायक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, औरैया सदर विधायक रमेश चंद्र दिवाकर, बरेली नवाबगंज के केसर सिंह गंगवार और दल बहादुर कोरी शामिल हैं।

विजय कश्यप का शानदार राजनैतिक करियर रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह चरथावल सीट से विधायक का चुनाव जीते थे। बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रहे थे। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी को 23 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। कश्यप बिरादरी में उनका बड़ा दबदबा था।

उनके असामायिक निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ सहित तमाम मंत्रियों, विधायकों व शीर्ष राजनैतिक हस्तियों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Uttarakhand : सावधान, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की सम्भावना, मौसम विभाग ने जारी किया है हाई अलर्ट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments