HomeCrimeकिच्छा ब्रेकिंग : खेत में मिला अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव

किच्छा ब्रेकिंग : खेत में मिला अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

किच्छा। किच्छा कोतवाली अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में खेत के बीच अर्ध नग्न अवस्था में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । कुछ ही देर में ग्रामीणों का जमावड़ा मौके पर लग गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए। कलकत्ता फार्म चौकी क्षेत्रान्तर्गत खेत से एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया।


जानकारी के अनुसार किच्छा कोतवाली अंतर्गत कलकत्ता फार्म चौकी स्थित धौराडाम क्षेत्र में गन्ना सेंटर के निकट एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव राहगीरों द्वारा देखा गया। बताया जा रहा है कि शव के हाथ में कड़ा व उसके पास एक लाल रंग का गमछा भी मिला है। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू कर दी है।

घर बैठे जीतो कैश प्राइज लिंक पर क्लिक करके देखें तीसरे दिन का जवाब

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है । मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है । पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों के माध्यम से मृतक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया , परंतु कोई सफलता नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच व कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments