सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कोरोना महामारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए संक्रमित मरीजों में आक्सीजन की कमी नहीं हो, इसके लिए स्व. धनगिरी गोस्वामी स्मृति ट्रस्ट की ओर से 60 आक्सीजन कन्संट्रेटर जिला प्रशासन को प्रदान किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया है कि यहां जल्द से जल्द आक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाएगा।

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने स्व. धनगिरी गोस्वामी स्मृति ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के संकट की इस घड़ी में मदद के लिए लोगों के हाथ भी बढ़ रहे हैं। मरीजों के बेहतर उपचार के लिए यह लाभप्रद होंगे। ट्रस्ट की ओर से इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। ट्रस्ट के प्रतिनिधि की ओर से भरोसा दिया गया कि भविष्य में भी वे आक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में आक्सीजन की कमी न हो इसके लिए आक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने में भी ट्रस्ट का सहयोग लिया जा रहा है।
जल्द से जल्द ही आक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित हो जाएगा। जनपद में 78 जम्बो सिलिंडर पूर्व में ही उपलब्ध थे तथा 24 जम्बो सिलिंडर सोमवार को मिले हैं। जनपद में पूर्व में 40 कन्संट्रेटर उलपब्ध थे तथा 60 कन्संट्रेटर उपलब्ध हो जाने पर जनपद में 170 आक्सीजन कन्संट्रेटर हो जाएंगे। बी टाइप में आक्सीजन सिलिंडर 117 है, तथा 10 और आक्सीजन सिलिंडर सोमवार को फिर प्राप्त हुए हैं। स्व. धनगिरी गोस्वामी स्मृति ट्रस्ट की ओर से रेखा गोस्वामी, जितेंद्र ने जिलाधिकारी को कन्संट्रेटर उपलब्ध कराये गये। जिलाधिकारी की रेखदेख में आक्सीजन कन्संट्रेटर डेमो देखा गया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीडी जोशी, एसडीएम योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
- उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, चमोली रहा केंद्र; दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके
- दुखद हादसा: नदी में समा गई स्कूल से घर लौट रही मासूम
- Almora : कैंची धाम के जाम ने बढ़ाई पूर्व सैनिकों की चिंता
- अल्मोड़ा: कॉस्मेटिक दुकानदार पर युवतियों की चोरी-छिपे फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप
- कैंचीधाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर ! भीड़ पर अब लगेगी लगाम
- कैंचीधाम के पास गहरी खाई में गिरी दूध की पिकअप, तीन घायल
- उत्कर्ष-2026 : तीसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन
- Uganda International : युगांडा में उत्तराखंड के शटलरों का डंका
- धौलछीना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के आरोपी को किया गिरफ्तार
- कैंची के जाम ने पहाड़ की रफ्तार रोकी: अल्मोड़ा से हल्द्वानी 12 घंटे








