HomeAccidentदर्दनाक : कोसी नदी में पलट गया लोडेड डंपर, वाहन के नीचे...

दर्दनाक : कोसी नदी में पलट गया लोडेड डंपर, वाहन के नीचे ही कुचल गया चालक, मौत

रामनगर में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक डंपर चालक की अपने ही वाहन के नीचे कुचले जाने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टामार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

घटनाक्रम के अनुसार खनन निकासी गेट के पास कोसी नदी में उपखनिज से भरा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान डंपर चालक इसी के नीचे दब गया। आस—पास के तमाम लोगों ने बमुश्किल डंपर के नीचे से उसे निकाल तो लिया, लेकिन उसे बचाया नही जा सका।

पुलिस ने विस्तृत जानकारी देते हुए बतया कि आज रविवार सुबह कोसी नदी में उपखनिज लेने के लिए डंपर वाहन संख्या UP 04-CB- 8155 कठियापुल गेट से वाहन लोड कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और डंपर पलट गया। चालक ने हालांकि डंपर से कूद मारी, लेकिन दुर्भाग्य से डंपर उसे ऊपर ही पलट गया और नीचे दबने से उसकी मौत हो गयी।

मृतक ट्रक चालक की पहचान जगतार सिंह के रूप में हुई है। जो भटिंडा, पंजाब का रहने वाला है।

यह कैसी विडंबना, बहू—बेटों, नाती—पोतों वाले बुजुर्ग मौत के बाद क्यों हो गये ‘लवारिस’!

उत्तराखंड : 25 मई तक बढ़ाया जा सकता है covid curfew, फिलहाल जारी नही हुआ है कोई लिखित आदेश, आज देर शाम तक लिया जायेगा निर्णय

Big News : उत्तराखंड में रूप बदल रहा कोरोना, दर्जन भर से ज्यादा Variant ढ़ा रहे कहर, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments