BAGESHWER BREAKING: होराली गांव में मृत मिला गुलदार, पोस्टमार्टम के बाद शव जलाया, आपसी संघर्ष में मौत का अंदेशा

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
धरमघर वन क्षेत्र के होराली गांव के गधेरे में नर गुलदार का शव मिलने से शनिवार की सुबह सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी और वन विभाग की टीम गुलदार के शव को लेकर जिला मुख्यालय पहुंची और यहां पशु चिकित्सकों ने उसका पोस्टमार्टम किया। पशु चिकित्सकों के अनुसार गुलदार की मौत आपसी संघर्ष में होना प्रतीत होता है।


ADVERTISEMENTS

होराली गांव के गधेरे के समीप स्थानीय लोगों ने सुबह गुलदार देखा। जिससे वहां दहशत फैल गई। काफी शोरगुल के बाद भी वह वहां से नहीं हिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। धरमघर वन क्षेत्राधिकारी एनडी पांडे दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि गुलदार मरा हुआ था और उसके सिर पर पंजे के निशान थे और हल्का रक्त भी बह रहा है। मृत गुलदार की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष की है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक डा. हिमांशु पाठक की टीम ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कर लिया है। उसका बिसरा सुरक्षित रखा गया है और शव को जला दिया गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी को सौंप दी गई है।

BAGESHWER NEWS: रविवार कर्फ्यू को जिले की बाजारों में पसरा सन्नाटा, कुछ जगहों पर कर्फ्यू का उल्लंघन, कांडा में थानाध्यक्ष ने बंद कराई दुकानें

ALMORA NEWS: पत्रकारों व पत्रकारों के परिजनों के टीकाकरण को लगा कैंप, जिलाधिकारी और जिला सूचना अधिकारी का जताया आभार

ताड़ीखेत न्यूज : Corona infection की रोकथाम को ग्राम सभा तौड़ा ने तैयार किया खाका, बैठक में लिए यह अहम् फैसले, पढ़िये पूरी ख़बर….

BAGESHWER NEWS: पुलिस अधीक्षक को चेक पोस्टों के प्रयोगार्थ रेडक्रॉस ने सौंपे बाल्टी, जग व साबुन

SOMESHWER NEWS: सोमेश्वर में 90 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, वसूला 11,150 रुपये जुर्माना

ALMORA NEWS: जनपद में परवान चढ़ रही पुलिस की “मिशन हौसला” मुहिम, जरूरतमंदों की मदद को पहुंच रहे पुलिस के मददगार हाथ और पुलिस भर रही जरूरतमंदों की दुआओं से झोली

BAGESHWER BREAKING: बुलेरो और कार की टक्कर, दो महिलाएं घायल, पुलिस ने पहुंचाएं अस्पताल

BAGESHWER BREAKING: होराली गांव में मृत मिला गुलदार, पोस्टमार्टम के बाद शव जलाया, आपसी संघर्ष में मौत का अंदेशा

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें