HomeBreaking Newsशर्मनाक : यहां Home isolation में रह रही कोरोना संक्रमित युवती के...

शर्मनाक : यहां Home isolation में रह रही कोरोना संक्रमित युवती के साथ तीन बदमाशों ने किया गैंगरेप, नगदी व जेवर भी लूटे

ADVERTISEMENTS

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां होम आइसोलेशन में रह रही एक कोरोना संक्रमित लड़की से घर चोरी की नियत से घुसे तीन लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तत्परता से काम लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

यह वारदात इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 37 वर्षीय युवती के साथ घटी है। युवती की रिपोर्ट कुछ रोज पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते वह अकेले मकान में होम आइसोलेशन में रह रही थी।

सम्भवत: इस बात की भनक इन बदमाशों को पहले से रही होगी। एसएसपी राजेश रघुवंशी ने मीडिया को बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह अपने घर में अकेली रह रही थी।

Big Breaking : सावधान, पांच राज्यों में पहुंचने वाला है चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ ! अगले 12 घंटे बहुत अहम, सरकारों ने एनडीआरएफ को किया मुस्तैद

गुरुवार रात 2 बजे उसकी नींद खुली, तो तीन लोग उसके बिस्तर के पास खड़े थे। बदमाशों ने धारधार हथियार दिखाते हुए पहले उससे गहनों—रूपयों की मांग रखी। डरी—सहमी लड़की ने उन्हें 50 हजार रुपये और दो मोबाइल दे दिए। इसके बाद वह युवती से छेड़छाड़ करने पर आमादा हो गये। युवती ने उन्हें बताया कि वह कोरोना पीड़ित है। इसके बाद भी उनका बदमाशों का दिल नही पिघला और उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया।

बुखार से आई कमजोरी के चलते युवती इन बदमाशों का विरोध भी नहीं कर पाई। बदमाश 50 हजार नकद और दो मोबाइल भी ले भाग गये।

इधर पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद भी एक बदमाश सुबह 5 बजे तक उसके घर के बाहर पहरा भी देता रहा। सुबह के समय उजाला होने के बाद यह बदमाश आराम से भाग निकले 

अब Home isolation में रहने वालों की रोज खैरियत पूछेंगे काउंसलर, जारी हुआ नया आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर…..

बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह पुलिस को किसी ने फोन पर दी। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने पहले तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद जांच शुरू हो गई।

जांच का दायरा आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की सहायता भी ली। आखिरकार पुलिस के हाथ दो आरोपियों के गिरेबान तक पहुंच गये और उन्हें धर—दबोच लिया गया। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है।

पुलिस ने बताया कि यह दोनों ही नाबालिग हैं। उनका तीसरा साथी फरार है। इनमें से एक आरोपी युवती के पड़ोस में ही रहता है। जिसे इस बारे में पूरी जानकारी रही थी लड़की घर पर अकेले है। यही मुख्य आरोपी फरार है और वह आपराधिक रिकार्ड वाला है। पहले भी एक बार जेल से फरार हो चुका है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी भी जल्द पुलिस की​ गिरफ्त में होगा।

Big Breaking : उत्तराखंड में 18 मई के बाद एक हफ्ता और बढ़ाया जा सकता है कोरोना Curfew, शासन ने दिये संकेत, शादियों में होगी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य, मौत के आंकड़े छुपाने वालों पर होगी कार्रवाई

Breaking News : बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भाई असीम की कोरोना से मौत

बड़ी ख़बर : जनता जाये भाड़ में, साहेब वी.आई.पी. हैं, इनके Office में आकर करो वैक्सीनेशन, सांसद ने Office बुलवाई वैक्सीनेशन टीम

Almora : अल्मोड़ा में स्कूल शिक्षिका सहित चार की मौत

काम की ख़बर : ऐसे बचें Corona infection से, करें इन Medicines का सेवन

उत्तराखंड : अस्पताल ने नही दी कोरोना से 65 मरीजों की मौत की जानकारी, 19 दिन बाद हुआ खुलासा, हड़​कंप

Uttarakhand – चार धाम यात्रा : आज सुबह गंगोत्री धाम के कपाट खुले

JOb Alert : SBI में 5327 पदों पर बंपर भर्ती, वेतन 7, 900 रुपए से 47,920 मासिक, जल्दी कीजिए Apply करने के सिर्फ दो दिन शेष

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments