सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी कर्मचारी डीएन डालाकोटी का निधन
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
जिला बार एसोसिएशन की यहां हुई शोक सभा में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु मेहता की माता गंगा मेहता तथा सह कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार के पिता दिनेश चंद्र के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया गया।
एसोसिएशन की चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट केवल सती की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के लिए हार्दिक संवेदना जाहिर की गई। दो मिनट का मौन भी रखा गया।
शोक सभा में एडवोकेट केवल सती, बार अध्यक्ष महेश परिहार, उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, सचिव भूपेंद्र सिंह मियान, भुवन पांडे कविन्द्र पंत, डीडी शर्मा, गोधन बिष्ट, धनन्जय साह, गोपाल साह, जगदीश चंद्र तिवारी, नारायण राम, जीवन चंद्र, डीडी शर्मा, डीके जोशी, भानु तिलारा, कृष्णा गोस्वामी, राजा अंडोला, उप सचिव दीप चंद्र जोशी, अशोक कुमार जोशी, रोहित कार्की, हरीश बोरा, त्रिभुवन पांडे, हरीश चिलवाल, सुधीर सिंह बनौला, चंद्रशेखर कपकोटी, योगेंद्र नयाल, भगवंत सिंह मेर, घनश्याम जोशी, भाष्कर पांडे, हर्षवर्धन साह आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।