अल्मोड़ा में फिलहाल कोरोना संक्रमण से राहत मिलती नही दिख रही है। आज यहां बीते 24 घंटों में नए 376 कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं, जबकि 03 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मौत हो गई है।
यहां अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों का आंकड़ा 8942 हो चुका है, जबकि 7378 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं। एक्टिव केस यहां 1456 बताये जा रहे है। वहीं अब तक 108 लोगों की जान कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से गई है।
मिली जानकारी की अनुसार ब्लाक ताकुला से 78, ताड़ीखेत 38, द्वाराहाट 13, स्याल्दे 23, हवालबाग 11, लमगड़ा 84, स्याल्दे 23, रानीखेत लोकल 22, भैसियाछाना 31, भिकियासैंण 02, धौलादेवी 16, चौखुटिया 01 के अलावा 35 केस अल्मोड़ा लोकल व आस-पास के स्थानों के है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।