HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : कल से खुल जायेंगी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें,...

Almora Breaking : कल से खुल जायेंगी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें, पर पीएम योजना के राशन का वितरण नही करेंगे गल्ला विक्रेता, अवशेष देयकों पर असंतोष बरकरारा, केंद्र से बजट पहुंचने का इंतजार…

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रदेश में जहां सरकारी सस्ता गल्ला की सभी दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक खोलने का आदेश जारी हो गया है, वहीं गल्ला विक्रेताओं के अवशेषों का भुगतान नही होने से उनमें असंतोष की स्थिति बनी हुई है।

प्रशासन स्तर पर यहां जानकारी दी गई है कि बजट केंद्र से बजट अवुक्त हो चुका है और एक सप्ताह में पहुंचने की सम्भावना है, वहीं गल्ला विक्रेताओं ने साफ कर दिया है कि भुगतान होने तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राशन का भुगतान नही किया जायेगा।

Uttarakand : उत्तराखंड में Corona ने फिर बढ़ाई रफ्तार, आज 7 हजार 127 नए लोग संक्रमित, 122 की मौत, जानिये अपने जिले का हाल

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ अल्मोड़ा के पदाधिकारियों की आज जिला पूर्ति अधिकारी व एसडीएम से बातचीत हुई। जिसमें एसडीएम ने शासन के अपर आयुक्त से मिली जानकारी का हवाला देते हुए अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत बजट अवमुक्त हो चुका है और एक हफ्ते में पहुंचने की सम्भावना है।

जिस पर प्रतिनिधिमंडल ने साफ किया कि विक्रेता कार्य करने को तैयार है, लेकन बजट पहुंचने की सूचना उन्हें पहले मिलनी चाहिए। इस संबंध में अन्य विक्रेताओं से भी संपर्क किया जायेगा।

BREAKING NEWS: बागेश्वर में आज डेढ़ सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस

तय हुआ कि कोई भी सस्ता गल्ला विक्रेता कोविड करफ्यू तक यानी 18 मई तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन का वितरण नही करेगा। 18 मई को अग्रिम निर्णय से प्रशासन को अवगत करा दिया जायेगा।

वार्ता में एसडीएम मोनिका, सहायक खाद्य निरीक्षक गोविंद प्रसाद, पूर्ति निरीक्षक एनडी जोशी के अलावा संघ की ओर से दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, अभय साह, केसर सिंह, इंदर सिंह, भूपाल सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

अल्मोड़ा में कोरोना से संक्रमित हुए 265 नए लोग, चार की मौत

जारी हुआ आदेश, प्रदेश में सस्ता गल्ला विक्रेता की सभी दुकानें सुबह 7 से सुबह 10 बजे तक ही खोली जायेंगी

Uttarakhand : अब घर बैठे श्रद्धालु कर सकेंगे चार धाम के दर्शन, सरकार ने की वर्चुअल दर्शन कराने की तैयारी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जारी किये यह दिशा-निर्देश…

Breaking : IAS Pre exam 2021 कोरोना के चलते स्थगित, जानिये अब कब होगी यह परीक्षा

SOMESHWER BREAKING: करंट लगने से एक नेपाली मजदूर की मौत, तीन घायल, बिजली का पोल गाढ़ते वक्त हुआ हादसा

यहां शादी के महज 12 दिन बाद दुल्हन की कोरोना से मौत, दूल्हे की स्थिति भी गम्भीर, महामारी ने छीन ली खुशियां, पढ़िये पूरी ख़बर…

Big Breaking : महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल का हल्द्वानी में निधन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments