HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बाज़ार में गुम हुआ पर्स पुलिस ने महिला को सौंपा

अल्मोड़ा : बाज़ार में गुम हुआ पर्स पुलिस ने महिला को सौंपा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। श्रीमती दीपा पाठक पत्नी जगदीश चन्द्र पाठक निवासी इन्द्रा कालोनी खत्याड़ी द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा को सूचित किया कि उनका पर्स बाजार में कहीं खो गया है। जिसमें 5,500 रूपये, 01 सैमसंग का मोबाईल, एटीम, कैन्टीन कार्ड आदि थे। सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरूण वर्मा द्वारा स्वयं बाजार में काफी खोजबीन की गई। इस दौरान स्थानीय व्यक्ति कमल कपूर ने बताया कि उन्हें बाजार में एक पर्स मिला है। महिला से सम्पर्क कर पर्स की शिनाख्त कराते हुए उनि पूनम द्वारा महिला को पर्स सुपुर्द किया गया। इस संकट की घड़ी में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा तत्वरित गति से खोजबीन आदि किये जाने के फलस्वरूप अपना खोया पर्स प्राप्त होने पर दीपा पाठक द्वारा कमल कपूर एवं अल्मोड़ा पुलिस की भरपूर प्रशंसा की गयी।

इधर पत्रकार कमल कपूर ने बताया कि उनके वाहन चालक बालम सिंह कुंवर को यह पर्स आर्मी गेट के पास मिला था। चालक द्वारा उक्त पर्स उन्हें सौंपा गया। जिस पर उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को पर्स के बावत सूचना दी। जिस पर कोतवाली से पुलिस कर्मियों को भेजा गया, जिन्हें उन्होने यह पर्स सौंप दिया। कमल कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने कर्मचारी को इस ईमानदारी पर 2100 रूपये बतौर प्रोत्साहन दिये हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments