HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग बढ़ाई जाए और गाइड लाइन का...

BAGESHWER NEWS: ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग बढ़ाई जाए और गाइड लाइन का हर हाल में पालन हो—चुफाल, काबिना मंत्री ने बागेश्वर में बैठक लेकर जाने कोरोना के हालात

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
प्रदेश के काबीना मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर कोरोना टेस्टिंग करें, ताकि तेजी से ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रही कोरोना महामारी को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों के इलाज में आक्सीजन व दवाइयों की कमी नहीं होने चाहिए और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रशासन से तालमेल कर इसमें आ रही दिक्कतों का समाधान करें।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

श्री चुफाल ने आज बागेश्वर में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी प्रबंधन एवं अनुश्रवण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक लेकर कार्यों व इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों एवं जनपदों से आने वाले व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया जाए और उन्हें आवश्यक दवाईयां उपलब्ध करायी जाय और शत—प्रतिशत लोगों की सैंपलिंग कराई जाय। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बने हैं, वहां सभी लोगों की सैंपलिंग सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र में सभी आवश्यक सामग्री की उचित व्यवस्था करायी जाय। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि शहर में भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों की तैनाती करें। उन्होंने कहा कि जिले में शादी समारोह को स्थगित किया जाय। उन्होंने जनता से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनने के नियम का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की।

Big News : तो क्या China का दुश्मन देशों के खिलाफ Biological weapon है Corona virus ! ‘The Australian Times’ में Article प्रकाशित होने के बाद मचा हड़कंप, चीन ने नाकारे सभी आरोप

बैठक में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने मंत्री को जिले की कोविड की स्थिति, कार्य व व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक चंदन दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ब्लाक प्रमुख कपकोट गोविन्द सिंह दानू, भाजपा नेता सुरेश गढिया, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, पुलिस उपाध्यक्ष विपिन चन्द्र पन्त, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेन्द्र नाथ गोस्वामी आदि मौजूद थे।

Almora Breaking : निर्दयी कोरोना ने आज फिर ले ली छह जानें, एक नगर क्षेत्र की महिला भी शामिल

Big Breaking : दिल्ली के Saroj Hospital में एक साथ 80 डॉक्टर कोरोना संक्रमित, वरिष्ठ सर्जन की मौत, हड़कंप

लालकुआं ब्रेकिंग : देवी मंदिर में स्थापित शिवलिंग खंडित, बाहर फेंका मिला, तनाव, तहकीकात में जुटी पुलिस

Haldwani : पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर, चालक की मौत

उत्तराखंड में 11 से 18 मई तक कोविड कर्फ्यू : पढ़े नए आदेशों के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments