HomeBreaking Newsसख्त पाबंदियों के साथ Delhi Government ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाया...

सख्त पाबंदियों के साथ Delhi Government ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाया Lockdown, मेट्रो सर्विस भी बंद

दिल्ली में Corona lockdown एक हफ्ते के आगे बढ़ा दिया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने बताया कि दिल्ली में जो lockdown पहले 10 मई को खत्म होना था, अब वो 17 मई की सुबह तक लागू होगा। Kejrival ने ये भी कहा कि इस बार का लॉकडाउन ज्यादा सख्त होगा, ताकि संक्रमण की रफ्तार को काबू में किया जा सके। दिल्ली में सोमवार से Metro Service को बंद कर दिया जाएगा। सीएम ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। 26 अप्रैल के बाद से नए मामलों में धीरे-धीरे कमी भी आने लगी है।

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना की घातक लहर, 9 की मौत, युवा पत्रकार नवीन भट्ट की पत्नी का भी कोरोना से निधन

अब आदेश के अनुसार एक हफ्ते तक दिल्ली में सोमवार से मेट्रो नहीं चलेगी, किसी भी मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल या होटल में शादी नहीं हो सकेगी, शादी करने पर पाबंदी नहीं है, लेकिन शादी सिर्फ घर या कोर्ट में ही हो सकती है। अभी तक शादियों में 50 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की इजाजत थी, लेकिन अब 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते। शादी में डीजे, टेंट, कैटरिंग की भी इजाजत नहीं होगी।

उत्तराखंड : शादी के सिर्फ दो सप्ताह बाद दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, शिक्षक पति की कोरोना से मौत

लापरवाही की हद : यहां भर्ती होने के दो दिन बाद हो गई Corona patient की मौत, परिजनों को 12 दिनों तक दूसरे patient का Update देता रहा Medical staff, अब मृतक की Dead body का भी कुछ अता—पता नही

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments