सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी की जांच में आज 53 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से एक—एक सुयालबाड़ी व चोपड़ा से भी हैं। प्रभारी डॉ. सतीश पंत ने बताया कि रिपोर्ट में 6 गरमपानी, 22 बेतालघाट, 4 बिनकोट, 8 लोहाली, 5 सिमलखा, 2 सकदेना तथा 01 भतरौजखान हसे है। डॉ. पंत ने कहा कि आम जनता से निरंतर आग्रह किया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वे पर्याप्त सावधानी बरतें। हर व्यक्ति को मॉस्क व सामाजिक दूरी का ध्यान रखना चाहिए।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।