सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नही ले रही है। बीते 24 घंटों में यहां 331 नए लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यहां कुल केस 7279 हो चुके हैं, जबकि 5755 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। एक्टिव केसा 1457 हैं। 67 लोगों की जान कोरोना ले चुका है।
ADVERTISEMENTS
मिली जानकारी के अनुसार आज द्वाराहाट में 51, ताकुला 47, चौखुटिया 39, ताड़ीखेत 23, धौलादेवी 31, रानीखेत 21, भिकियासैंण 16, भैंसियाछाना 4, लोधिया बैरियर 13, हवालबाग 17 केस हैं। 69 केस अल्मोड़ा लोकल व आसपास के स्थानों से हैं। जिनमें पातालदेवी, पाण्डेखोला, डीना पानी, खत्याड़ी, रानीधारा, डीनापानी, लोधिया, कसार देवी, सिकुड़ा, एनटीडी, देवली, पपर शैली, ऑफिसर कॉलोनी, लोअर मॉल रोड, विवेकानंद पूरी, कर्नाटक खोला, दुगालखोला, शैल, चितई, धार की तूनी, तल्ला खोल्टा, पोखरखाली, हवालबाग, खत्याड़ी, कसार देवी, रानीधारा, न्यू इंदिरा कॉलोनी आदि स्थानों से हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।