सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर जिला प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों से आवश्यक दवाओं का उचित स्टॉक रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही चेतावनी भी दी कि दवाओं की कालाबाजारी एवं ओवररेटिंग बर्दाश्त नही की जाएगी।
जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की टीम ने नगर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण पर कोविड संक्रमण में प्रयोग की जाने वाली दवाओं के स्टॉक की जांच की तथा जरूरी दवाइयों की पर्याप्त मात्रा रखने के निर्देश। उन्होंने कोविड दवाओं के खरीदने वाले मरीजों के नाम व कांट्रेस्ट नम्बर भी अवश्य दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही दवाओं की कालाबाजारी एवं ओवररेटिंग पर होगी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। इस दौरान तहसीलदार दीपिका एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।