HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: अकेले घूम रही महिला को पकड़ भेजा महिला कल्याण एवं...

ALMORA NEWS: अकेले घूम रही महिला को पकड़ भेजा महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र, नौ अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
रानीखेत के चौ​बटिया क्षेत्र में अकेले घूम रही महिला को पुलिस ने पकड़ा, जो धनपुर बिहार की बताई जा रही है। पूछताछ में कुछ स्पष्ट पता नहीं चल सका है।​ फिलहाल पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र अल्मोड़ा में दाखिल करा दिया है। इसके अलावा पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

BIG NEWS: बागेश्वर के इस गांव में दो सगे भाईयों ने खत्म कर डाली अपनी जिंदगी, एक का शव सड़क पर मिला, दूसरे ने घर पर तोड़ा दम

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

कोतवाली रानीखेत से मिली जानकारी के अनुसार चौबटिया क्षेत्र में एक महिला अकेले घूम रही थी। सूचना मिलने पर रानीखेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए महिला को सुरक्षा के दृष्टि से थाने ले आई। जहां उससे पूछताछ की गई, तो महिला ने अपने पति का नाम कमल सिंह, निवासी धनपुर, बिहार बताया, लेकिन वह सम्पर्क नम्बर एवं अन्य जानकारी नहीं बता पायी। महिला की कोविड जांच कराने के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे राजकीय महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र अल्मोड़ा दाखिल कर दिया है। पुलिस द्वारा उनके परिजनों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Haldwani : विभत्स है कोरोना काल : दृश्य एक – इकलौते भाई के शव के साथ मायूस खड़ी थीं दो बहनें, दृश्य दो – बॉडी को छोड़ चल दिये कुछ लोग, संघ कार्यकर्ताओं ने संपन्न कराया अंतिम संस्कार

पुलिस एक्ट में 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई: सोमेश्वर क्षेत्र कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत चैकिंग के दौरान पुलिस ने पीताम्बर दत्त पुत्र भोला दत्त निवासी-ग्राम पच्चीसी सोमेश्वर के खिलाफ कार्यवाही की। आरोप है कि पीतांबर द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में न्यूसैन्स पैदा किया जा रहा था। सोमेश्वर पुलिस ने शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की और संयोजन जमा करवाया। इसके अतिरिक्त कोतवाली रानीखेत में 7, द्वाराहाट में 1 व्यक्ति के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कुल-2250 रूपये संयोजन जमा करवाया गया।

Big Breaking : उत्तराखंड के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, 30 जून तक रहेंगे बंद, कोरोना संक्रमण को देखते हुए बड़ा फैसला

Corona की नही थमी रफ्तार तो सोमवार को एक बड़ा फैसला लेगी प्रदेश सरकार, शासकीय प्रवक्ता उनियाल ने दिये संकेत

Big News : नई थ्योरी के आगे झुका WHO ! दोबारा बतायेगा कैसे फैलता है Corona, जल्द आ सकती है नई Guidelines

Breaking : अभिनेत्री कंगना रनौत को हुआ कोरोना, सेल्फ क्वारंटीन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments