HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: कोविड अस्पताल अल्मोड़ा में डीएम ने स्थापित किया हेल्प डेस्क,...

ALMORA NEWS: कोविड अस्पताल अल्मोड़ा में डीएम ने स्थापित किया हेल्प डेस्क, आदेश प्रभावी, जिम्मेदारियां की तय

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम तथा इससे बचाव के दृष्टिगत इस आपदा की रोकथाम एवं न्यूनीकरण के लिए कोविड चिकित्सालय अल्मोड़ा में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हेल्प डेस्क की स्थापना की है। इसमें नोडल अधिकारी नामित करते हुए ड्यूटियां निर्धारित कर दी हैं।

जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि यह हेल्प डेस्क भर्ती मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराने, परिजनों को सहयोग करने, भर्ती मरीजों की सूची उपलब्ध कराने, आक्सीजन की उपलब्धता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण शैलेन्द्र सिंह बिष्ट को इस डेस्क का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

BAGESHWER BREAKING: ज्वाड़ा स्टेट में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो अन्य घायल

हेल्प डेस्क में प्रातः 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता नितिन सिंह पाण्डे, धौलादेवी के पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश शर्मा, भैसियाछाना के उप शिक्षाधिकारी हरीश रौतेला तैनात रहेंगे जबकि अपराह्न 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक नाबार्ड के डीडीएम गिरीश चन्द्र पंत, हवालबाग के खण्ड विकास अधिकारी पंकज काण्डपाल व क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चैहान तैनात रहेंगे।

Uttarakhand Breaking : कोरोना की घातक लहर से जूझ रहा उत्तराखंड, आज मिले 9 हजार 642 नये संक्रमित, 137 की मौत

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सोबन सिंह जीना राजकीय आर्युविज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा के प्राचार्य को कोविड चिकित्सालय में उपचारार्थ आए मरीजों का विवरण, बैडों की उपलब्धता तथा अन्य विवरण हैल्प डेस्क को उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही हेल्प डेस्क की स्थापना के लिए कक्ष एवं अन्य फर्नीचर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी प्रतिदिन कोविड चिकित्सालय का अद्यतन विवरण से मुख्य विकास अधिकारी को प्रातः 10 बजे एवं रात्रि 10 बजे अवगत करायेंगे। यह आदेश आज से ही प्रभावी हो गया है।

Almora : कोई राहत नही, अल्मोड़ा में मिले 254 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 1363, लोकल के 76 केस, अब तक कोरोना से 67 की हो चुकी है मौत

सतर्क रहने की आवश्यकता : गुरुवार को हल्द्वानी के अस्पतालों में 13 मरीजों ने तोड़ा दम

काम की ख़बर : ऐसे बचें Corona infection से, करें इन Medicines का करें सेवन, Uttarakhand DIPR ने जारी की जरूरी सूचना, जानिये दवाओं के नाम और सेवन विधि

अंडरवर्ल्ड के नामी गैंगस्टर छोटा राजन की कोरोना से मौत की खबर की पुष्टि नहीं, एम्स ने कहा अभी जिंदा है

हल्द्वानी व लालकुआं में सब्जियों के रेट तय, इससे अधिक पर बेचने वालों की खैर नही, ध्यान से पढ़ लीजिए क्या है सब्जियों के भाव…

अल्मोड़ा में लागू हुआ अब तक का सबसे सख्त कर्फ्यू! शनिवार व रविवार पूर्ण बंदी, लागू हुए सख्त आदेश, ध्यान से पढ़िये पूरा आदेश…

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments