HomeBreaking NewsCorona bulletin : देश में 2.70 लाख लोगों ने कोरोना से जीती...

Corona bulletin : देश में 2.70 लाख लोगों ने कोरोना से जीती जंग, नए केस आये 3.79 लाख, 3 हजार 649 की मौत

कोरोना वायरस चाहे कितना भी खतरनाक हो, लेकिन इतिहास साक्षी है कि मानव ने हमेशा बड़ी से बड़ी आपदाओं पर जीत हासिल की है। हर तरफ डराने वाले आंकड़ों के बीच एक अच्छी ख़बर यह भी है कि देश में ​वायरस संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वालों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में दो लाख 70 हजार लोग अस्पतालों में स्वास्थय लाभ पाने के बाद घर लौटे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बावजूद इसके कोरोना के खतरों को कम करके भी नही आंका जा सकता है, जहां 2.70 लाख स्वस्थ हुए वहीं 3.79 लाख नए संक्रमित भी आये हैं और 3 हजार 646 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। गत दिवस बुधवार को देश में 3 लाख 79 हजार 164 नए संक्रमित मिले हैं। अब तक एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 27 अप्रैल को सबसे ज्यादा 3.62 लाख मरीजों की पहचान हुई थी।

बीते 24 घंटे में देश में कोराना महामारी के जानिये आंकड़े —
नए केस आए: 3.79 लाख
कुल मौत: 3,646
ठीक हुए: 2.70 लाख
अब तक कुल संक्रमित: 1.83 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.50 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.04 लाख
वर्तमान में उपचार करा रहे संक्रमितों की कुल संख्या: 30.77 लाख

Almora Breaking : Corona infected तीन शवों को परिजनों ने साथ ले जाने से किया इंकार, Police की मौजूदगी में भैसवाड़ा फार्म में होगा अंतिम संस्कार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments