HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: जिले में आने वाले हर व्यक्ति की सैंपलिंग हो-विनीत, डीएम...

BAGESHWER NEWS: जिले में आने वाले हर व्यक्ति की सैंपलिंग हो-विनीत, डीएम ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अफसरों को किया सतर्क

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जनपद में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के मद्देनजर संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए मंत्रणा करने के लिए जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बीआरटी, सीआरटी, स्वास्थ विभाग एवं संबंधित नोडल अधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए और जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में आने वाले हर व्यक्ति का डाटा तैयार करते हुए अनिवार्य रूप से सैंपलिंग हो।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियो को निर्देश दिए कि कोराना संक्रमण के जनपद में बढ़ते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों का पूर्ण डाटा तैयार करते हुए उनकी अनिवार्य रूप से सैंपलिंग कराई जाए और उन्हें होम आईसोलेशन में भेजा जाए। उन्होंने नोडल अधिकारियों, बीआरटी, सीआरटी व ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति को निर्देश देते हुए कहा कि गांव में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाय तथा उसे अनिवार्य रूप से होम आइसोलेशन किया जाय।

BAGESHWER BIG BREAKING: मालता के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, दोनों पूर्ति विभाग के कर्मचारी

यह भी कहा कि किसी व्यक्ति में किसी भी तरह के लक्षण मिलें, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी स्वास्थ एवं बीआरटी व सीआरटी टीम को उपलब्ध कराई जाय, ताकि संबंधित व्यक्ति का तत्काल सैंपलिंग की जा सके। उन्होंने नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि स्टेजिंग एरिया बिलौना एवं कौसानी में तैनात टीम के माध्यम से आने वाले व्यक्तियों का सही पता एवं मोबाईल नंबर अंकन किया जाय, ताकि बाद में दिक्कत नहीं होने पाए। उन्होंने आने वाले व्यक्तियों की सूची ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम निगरानी समिति सूची के अनुसार व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखे।

उत्तराखंड में जानलेवा बना कोरोना, आज 96 मौत का जिम्मेदार, 5 हजार 703 नए केस

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति की बैठक संबंधित ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में सुनिश्चित की जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि माह मार्च से अब तक कितने व्यक्ति गांव में संक्रमित हुए तथा कितने व्यक्तियों में लक्षण परिलक्षित हुए है। इसकी पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गांव में संक्रमित व्यक्तियों सूचना उपलब्ध होने पर तत्काल डॉक्टरों की टीम उस व्यक्ति को देखने अनिवार्य रूप से पहुंच जाय और उन्हें अनिवार्य रूप एचआई किट उपलब्ध करा दी जाए।

BREAKING NEWS: बागेश्वर जिले में आज 79 कोरोना पॉजिटिव केस, 4 मरीज ठीक होकर लौटे, एक की मौत

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जनपद में आने वाले व्यक्तियों का सैंपलिंग कराने के लिए टीमें बढ़ाई जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निवर्हन सजगता एवं सर्तकता के साथ करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाय। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं बीआरटी व सीआरटी टीम को निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं पहली मई, 2021 से 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को लगने वाले कोविड टीके के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

बिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा में ​कोरोना विस्फोट, आज मिले 204 संक्रमित, तीन की मौत, 755 एक्टिव केस, पढ़िये आज कहां—कहां से मिले पॉजिटिव केस

बैठक में अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी, उपजिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, राकेश चन्द्र तिवारी, जयवर्द्धन शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सैक्सेना, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बसंत मेहता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजदेव जायसी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, खंड विकास अधिकारी आलोक भण्डारी, गंगा गिरी गोस्वामी, त्रिलोक सिंह भाकुनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

BAGESHWER NEWS: कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले में तीन नोडल अधिकारी नामित

ALMORA NEWS: हाईकोर्ट के आदेशानुसार गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति ने किया कोविड हास्पिटल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए

BAGESHWER NEWS: विवाह समारोह में कर डाली मारपीट, चार लोग भेजे जेल

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments