अल्मोड़ा में गत दिनों के मुकाबले कोरोना की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। आज यहां कुल 41 नए केस आये हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या 646 है। आज मिले कोरोना पाॅजिटिवों में ब्लॉक द्वाराहाट से 15, चौखुटिया 10, धौलादेवी 2, स्याल्दे 2, हवालबाग 6, ताकुला 3 तथा ताड़ीखेत से 3 लोग मिले हैं। अब तक जनपद में कोरोना का आंकड़ा 4601 पहुंच चुका है, जबकि अब तक 4601 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।