दिल्ली में बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लाॅकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए यह 3 मई कर दी है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना के चलते जो लॉकडाडाउन लगाया है वह अब तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। राजधानी के हालातों में कोई सुधार नही होने के चलते यह फैसला लिया गया है।
ज्ञात रहे कि दिल्ली में इससे पहले 19 अप्रैल की रात 10.00 बजे से लॉकडाउन शुरू हुआ था, कल 26 अप्रैल की सुबह 5.00 बजे तक इसकी अवधि थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा लिया गया है। बता दें कि दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 24,103 नए मामले सामने आए हैं। और 357 मौतें हुई हैं। यह कारण है कि दिल्ली सरकार को यह अप्रिय निर्णय लेने को मजबूर होना पड़ा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।