HomeBreaking Newsवारदात: महिला का पति गया था ड्यूटी, अकेली पा मकान मालिक के...

वारदात: महिला का पति गया था ड्यूटी, अकेली पा मकान मालिक के बेटे ने किया रेप का प्रयास, असफल होने पर कर दी निर्मम हत्या

ADVERTISEMENTS

दिल्ली के मंगोलपुरी में हुई एक सनसनीखेज वारदात में बलात्कार के प्रयास में सफल नही होने पर एक युवक ने अपने मकान पर किराये पर रहने वाली महिला की धारधार हथियार से हत्या कर दी। हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगोलपुर में दिव्या 25 वर्ष अपने पति के साथ मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक के एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराये पर रहती थी। उसका पति ज्योतिएक फैक्टरी में काम करता है। काम की वजह से वह चार दिन से घर नहीं आया था। गत दिवस ज बवह घर पहुंचा तो कमरे में अपनी पत्नी की लाश देख उसके होश फख्ता हो गये। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Big Breaking : दिल्ली में 3 मई तक जारी रहेगा लाॅकडाउन, अवधि बढ़ी, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा

मौके के हालात देखने पर साफ दिख रहा था कि महिला के साथ किसी ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया है। इसके बाद किसी धारधार हथियार से उसे मारा गया है। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसे मकान मालिक के बेटे पर कुछ संदेह हुआ। उससे जब पूछताछ की गई पहले तो वह इधर-उधर भटकाता रहा, पर पुलिसिया डंडे के आगे टूट गया और पूरा राज उगल दिया।

Uttarakhand : बस आज और कल लीजिए धूप का आंनद, 27 से फिर तेवर बदलेगा मौसम ! 30 अप्रैल तक छाये रहेंगे बदरा, कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश-बर्फवारी का अलर्ट

आरोपी कन्हैया (29 साल) ने बताया कि उसके मकान पर किराये पर रहने वाले महिला का पति अकसर काम के सिलसिले में बाहर रहता था। उसकी काफी दिनों से महिला पर नजर थी और वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। जब उसका पति ड्यूटी चला गया तो वह किरायेदारनी के कमरे में घुसा और उससे संबंध बनाने की मांग की, लेकिन वह भड़क गई और शोर मचाने लगी। काफी समझाने पर भी नही मानी तो मैंने उसका गला रेत डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सुसंगत धाराओं में उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

हाहाकार: देश में 24 घंटे में 2 हजार 761 की जान ले गया कोरोना, 3 लाख, 48 हजार 979 नए लोग संक्रमित, मौतों के मामले में उत्तराखंड नौवें पायदान पर

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments