HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS:  16 घंटे बिना बिजली के रहा गरुड़ व कौसानी क्षेत्र,...

BAGESHWER NEWS:  16 घंटे बिना बिजली के रहा गरुड़ व कौसानी क्षेत्र, 33 हजार केवी विद्युत लाइन पर गिरा चीड़ का पेड़, दुग-नाकुरी तहसील के 30 गांवों की बिजली भी गुल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सोमेश्वर से कौसानी जाने वाली 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन में गत शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे कौसानी व गरुड़ क्षेत्र की बिजली लगभग 16 घंटे गुल रही। इसके अलावा दुग-नाकुरी तहसील के करीब 30 गांव की भी बिजली गुल है। लगातार बिजली के गुल रहने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है।

UTTAKHAND BREAKING: प्रदेश में अगले तीन दिन और बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, पिछले आदेश को विस्तार देते हुए नया फरमान जारी

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

गत शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक जोरदार धमाका सुनाई दिया और कौसानी, गरुड़ क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बत्ती गुल होते ही लोगों की परेशानी बढ़ने लगी। बिजली के उपकरण और मोबाइल शोपीस बनकर रह गए। सबसे अधिक परेशानी उन परिवार के लोगों को हुई, जहां मांगलिक कार्य हो रहे थे। शादी-विवाह में आए मेहमान भी परेशान रहे। गांव में अंधेरे के कारण जंगली जानवरों का भी खतरा बढ़ गया।

उत्तराखंड : यहां नर्सिंग काॅलेज के 95 छात्र-छात्राएं निकले कोरोना संक्रमित, हड़कंप

उधर, दुग-नाकुरी तहसील के पचार, महोली, धरमघर, सिमगड़ी, मझेड़ा, पठक्यूड़ा, स्यांकोट, भंतोला, मूलगांव, भुलगांव, जलमानी, स्यांकोट, गौंखुरी समेत 30 गांव अंधेरे में डूबे रहे। शनिवार की सुबह आठ बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। जबकि गरुड़ और कौसानी क्षेत्र में पूरे 16 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इधर, ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि दुग-नाकुरी की आपूर्ति सुचारू हो गई है। कौसानी में भी जल्द सुचारू कर दी जाएगी।

हल्द्वानी की मनोचिकित्सक डाॅ. नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

यह कोरोना नही सूनामी है: High Court ने कहा ‘‘किसी को नहीं बख्शेंगे, Oxygen supply में रूकावट डालने वाले को हम फांसी पर लटका देंगे।’’

अल्मोड़ा में कहर बनकर टूट रहा कोरोना, आज 150 आये संक्रमण की चपेट में

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये पालिकाध्यक्ष, हालत बिगड़ी, हल्द्वानी रेफर

Big Breaking : सरकार ने बदला फैसला, अब दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी शराब की दुकानें

Uttarakhand : कोरोना ने आज 81 लोगों के ले ली जान, 24 घंटे में मिले 5 हजार से अधिक नये केस

Death Party: शराब नही मिली तो पी गये 5 Liter Sanitizer, एक के बाद एक 07 दोस्तों की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments