HomeBreaking Newsयह कोरोना नही सूनामी है: High Court ने कहा ‘‘किसी को नहीं...

यह कोरोना नही सूनामी है: High Court ने कहा ‘‘किसी को नहीं बख्शेंगे, Oxygen supply में रूकावट डालने वाले को हम फांसी पर लटका देंगे।’’

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

दिल्ली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लगातार हो रही मौतों और चल रही Oxygen की किल्लत पर दिल्ली हाईकोर्ट का सब्र जवाब दे गया। हाईकोर्ट ने सीधे शब्दों में कहा कि अगर कोई केंद्र सरकार, राज्य सरकार या फिर स्थानीय प्रशासन के किसी अधिकारी ने ऑक्सीजन सप्लाई में रुकावट डाली तो उसे फांसी पर चढ़ा देंगे।
जस्टिस विपिन सांघी और रेखा पल्ली की बेंच ने महाराज अग्रसेन हॉस्पिटल की अर्जी पर सुनवाई के दौरान अपनी नाराजगी जाहिर की।

अस्पताल ने कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को लेकर अर्जी लगाई थी। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई में रुकावट डालने से जुड़ी कोई एक घटना बता दें, हम उसे सूली पर चढ़ा देंगे। हम किसी को बख्शेंगे नहीं। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार स्थानीय प्रशासन के ऐसे अफसरों के बारे में केंद्र को बताए, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उत्तराखंड : यहां नर्सिंग काॅलेज के 95 छात्र-छात्राएं निकले कोरोना संक्रमित, हड़कंप

हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा, ‘‘दिल्ली को हर दिन 480 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अलॉट करने की बात हकीकत कब बनेगी ? जबकि आपने 21 अप्रैल को यह भरोसा दिया था।’’ यह सवाल तब उठा जब दिल्ली सरकार की तरफ से कहा गया कि उसे पिछले कुछ दिनों से हर रोज सिर्फ 380 मीट्रिन टन ऑक्सीजन मिल रही थी और शुक्रवार को तो 300 मीट्रिक टन ही मिली थी।

Breaking News : हल्द्वानी में बने 5 नए कंटेनमेंट जोन, कई होटलों में बनाए क्वारंटीन सेंटर, अब इन अस्पतालों में भी होगा कोरोना का उपचार

कोर्ट ने यही भी कहा कि आईआईटी दिल्ली के मुताबिक मई के मध्य में कोरोना का पीक आएगा। यह सुनामी है। कोर्ट ने पूछा कि हम क्या तैयारियां कर रहे हैं ? मई मध्य की स्थिति से निपटने के लिए हमने अब तक क्या किया है ? आज हाईकोर्ट के इस सख्त रूख से साफ झलकता है कि कोरोना संक्रिमितों की Oxygen की कमी के कारण हो रही मौतों से कोर्ट भी बहुत व्यथित है और व्यवस्थाओं से कतई संतुष्ट नही है।

UTTAKHAND BREAKING: प्रदेश में अगले तीन दिन और बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, पिछले आदेश को विस्तार देते हुए नया फरमान जारी

हल्द्वानी की मनोचिकित्सक डाॅ. नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

अल्मोड़ा में कहर बनकर टूट रहा कोरोना, आज 150 आये संक्रमण की चपेट में

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये पालिकाध्यक्ष, हालत बिगड़ी, हल्द्वानी रेफर

Big Breaking : सरकार ने बदला फैसला, अब दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी शराब की दुकानें

Uttarakhand : कोरोना ने आज 81 लोगों के ले ली जान, 24 घंटे में मिले 5 हजार से अधिक नये केस

Death Party: शराब नही मिली तो पी गये 5 Liter Sanitizer, एक के बाद एक 07 दोस्तों की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments