HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: लेटी में हवन-यज्ञ के साथ नौ दिवसीय देवी भागवत कथा...

BAGESHWER NEWS: लेटी में हवन-यज्ञ के साथ नौ दिवसीय देवी भागवत कथा का पारायण, कई गांवों के भक्तों ने पाया प्रसाद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

बागेश्वर के लेटी गांव में पूर्णाहुति देते मुख्य यजमान गोविंद दियाराकोटी।

बागेश्वर ब्लाक के लेटी गांव में स्थित गोलू मंदिर में पिछले नौ दिनों से भक्तों की अच्छी चहल-पहल थी। इसमें लेटी, डोबा, धारी व अमसरकोट के ग्रामीण भक्तिभाव से जुटे । यह मौका था नौ दिवसीय देवी भागवत कथा का। जिसका आज हवन-यज्ञ के साथ पारायण हुआ।
विकासखण्ड बागेश्वर के ग्राम लेटी स्थित गोलू मंदिर में चल रहा श्री देवी भागवत कथा का आज पुर्णाहुति के साथ समापन हो गया। कथा वाचक व्यास पंडित सतीश चंद्र पांडेय ने 9 दिनों तक श्री देवी भागवत के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वाचन करते हुए भक्त समुदाय को मां देवी के विभिन्न रूपों एवं उनकी महिमा के बारे में बताया। क्षेत्र के लेटी, डोबा, धारी, अमसरकोट आदि गांवों के ग्रामीणों ने इस कथा में भागीदार बन पुण्य अर्जित किया। कथा के मुख्य यजमान गोविंद डियाराकोटी ने इस धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग देने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताया। कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments