Breaking News : प्रमोद नैनवाल की हुई भाजपा में घर वापसी, सीएम ने किया स्वागत, समर्थकों में हर्ष की लहर

0

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
नशा हटाओ, पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक डाॅ. प्रमोद नैनवाल की भाजपा में घर वापसी हो गई है। गत दिनों देघाट में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनका स्वागत किया और गुलदस्ता देकर व बीजेपी का अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया। उनके फिर से भाजपा में शामिल होने से समर्थकों में खुशी का माहौल है।


ADVERTISEMENTS

बता दें कि डाॅ. प्रमोद नैनवाल छात्र जीवन से ही भाजपा और आरएसएस से जुड़ गए थे। 1998-99 में उन्हें भाजयुमो का जिला उपा्यक्ष बनाया गया। 2005 से लेकर 2006 तक वह विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। 2006 में उन्हें भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। 2007 में उन्हें सल्ट से भाजपा ने विधानसभा का चुनाव लड़ाया, हालांकि वह हार गए थे, लेकिन संगठन में उन्होंने मजबूत पकड़ बनाई। इसके बाद पार्टी ने 2009 से लेकर 17 तक उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा। उनकी पत्नी हिमानी नैनवाल 2014 में भिकियासैंण विकासखंड की ब्लाक प्रमुख रही। जबकि बहन बेतालघाट की ब्लॉक प्रमुख है। देघाट में मुख्यमंत्री ने स्वयं उन्हें पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने सीएम का आभार जताते हुए कहा िकवह पार्टी के लिए पहले भी कार्य करते रहे हैं और आगे भी करेंगे। इधर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करगेती, भिकियासैंण के पूर्व मंडलाध्यक्ष सुरेन्द्र डंगवाल, ताड़ीखेत मंडल अध्यक्ष आनंद बुधानी, विजय भगत, रविंद्र खाती, मन्नू मेहरा, मनीष भैसोड़ा, श्याम करगेती, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रेम सिंह, लाल सिंह, रोहित शर्मा, रवि मोहन अग्रवाल, शंकर ठाकुर आदि ने नैनवाल की घर वापसी पर प्रसन्नता जताई है।

ADVERTISEMENTS