CNE Reporter, Almora यहां केंद्रीय विद्यालय के पास तेज बारिश और आंधी से एक चीड़ का एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे अल्मोड़ा-कोसी मार्ग में यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे जाम में फंसे लोग काफी परेशान दिखाई दिये। जब कोई पेड़ हटाने नही पहुंचा तो स्थानीय नागरिकों व जाम में फंसे वाहन चालकों ने स्वयं ही एकजुट होकर पेड़ को हटाकर एक ओर रख दिया। जिसके बाद यातायात पुनः सुचारू हो पाया। उल्लेखनीय है कि सुबह से ही जनपद में कही हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। जिससे जहां एक ओर ठंड में इजाफा हो गया है, वहीं कई जगह पेड़ इत्यादि गिरने की सूचनाएं आ रही हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।