सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने जिले के सभी कार्यालयाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि पुलिस विभाग को छोड़कर अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश सीधे निदेशालय स्तर से स्वीकृत नहीं होंगे। अब जिलाधिकारी स्तर से अवकाश की स्वीकृति अनिवार्य होगी। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती दूसरी लहर के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह आदेश मुख्य सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के आदेश के क्रम जारी किया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।